Bihar: महिला आरक्षण कानून को 2024 के चुनाव में लागू करो– आल इंडिया वुमन प्रोगेस्सीव एसोसिएशन

Bihar: महिला आरक्षण कानून को 2024 के चुनाव में लागू करो– आल इंडिया वुमन प्रोगेस्सीव एसोसिएशन
Facebook
X
WhatsApp

Bihar: बिहार में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन,(AIPWA) कार्यकर्ताओं ने आज शहर के आजाद पार्क से जिला अधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला और प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम 15 सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा।

जिसमे मुख्यरुप से महिला आरक्षण कानून को लागू करना महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़क भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को तत्काल गिरफ्तार किया जाए.(Bihar) फुलवारी शरीफ की दो नाबालिग बच्चियों के बलात्कारी-हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए, रसोई गैस की कीमत ₹500 फिक्स है मुख्य है।

Bihar

कार्यक्रम का नेतृत्व ऐपवा जिला सचिव रीता बरनवाल, विभा भारती, नौसबा परवीन, उर्मिला देवी, शारदा देवी, रीना देवी, अजमेरी खातून कर रहीं थी।
सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा जिला सचिव रीता बरनवाल ने कहा कि विकसित भारत के झुनझुना के बीच आज महिलाओं को रसोई गैस तक खरीदना मुश्किल है, जबकि  शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार नहीं मील रहा है।

महिलाओं पर अत्याचार बलात्कार जारी है और कई ऐसे अपराधी ऊंचे पदों पर आज भी आसीन हैं। समाज की आधी आबादी को आज भी गुलाम और कमजोर समझ कर उसके सम्मान और बराबरी के अधिकार को दबाने की कोशिश हो रही है। लेकिन हम महिलाएं सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख के जमाने से लेकर आज तक अपने अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष के जरिए ही आगे बढ़ी हैं।

आज जब 26 जनवरी 2024 को हम देश का 75वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं तब इस प्रदर्शन के जरिए हम महिलाएं मांग करती हैं।

रिपोर्ट- सुरेश निखर

https://youtu.be/sIEAvzAa5r0?si=NYl6EdhO9ena0HM7

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें