Bijnor News : दरिंदगी के हदें पार ,पत्नी ने पति को सिगरेट से जलाया, हाथ-पैर बांध न्यूड कर प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला …

Bijnor News : दरिंदगी के हदें पार ,पत्नी ने पति को सिगरेट से जलाया, हाथ-पैर बांध न्यूड कर प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया हमला
Facebook
X
WhatsApp

Bijnor News : यूपी के बिजनौर में एक महिला ने दरिंदगी के हदें पार कर दी। उसने अपने ही पति के हाथ पैर बांध दिए और जलती सिगरेट से उसके शरीर को बुरी तरह से दागा। यहीं नहीं महिला ने चाकू से पति का नाजुक अंग काटने का प्रयास किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Bijnor News : जानिए पूरा मामला

1720872 150bf707c10dffbb2a73996bfed701421714911949713487original1

जानकारी के अनुसार बिजनौर जिले के स्योहारा के ग्राम चक महदूद सानी निवासी साइबर कैफे संचालक मन्नान जैदी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया कि उसकी शादी 17 नवंबर 2023 को प्रेमिका मेहरजहां निवासी ग्राम शफियाबाद के साथ हुई थी। पत्नी की ज़िद पर वह अपने परिवार से अलग होकर किराये के मकान में रहने लगा। शादी के बाद पता चला कि पत्नी शराब, सिगरेट आदि का सेवन करती है। जब उसने इसका विरोध किया तो लड़ाई झगड़ा होने लगा, पत्नी शारिरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगी और उसे जान से मारने की फिराक में लग गई।

Bijnor News : दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया

हैवानियत की हद: पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा, दर्द से  चिल्लाता रहा पति नहीं पसीजा दिल - the extent of brutality wife burnt  husband s private parts

आरोप है कि 29 अप्रैल 2024 की मध्य रात्रि में दूध में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पत्नी मेहरजहां ने उसे धोखे से पिला दिया। उसके बाद वह बदहवास हो गया तो पत्नी ने उसके हाथ-पैर बांधकर गला दबाया। यही नहीं चाकू से नाजुक अंग काटने का प्रयास किया। जलती हुई सिगरेट से उसके नाजुक अंग पर कई जगह दागा। वह तड़पता और चिल्लाता रहा लेकिन इसके बावजूद पत्नी नहीं पिघली। इसी दौरान यह सारी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। इससे युवक के परिजन आक्रोशित हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल दिया है।

हैवानियत की हद: पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागा, दर्द से  चिल्लाता रहा पति नहीं पसीजा दिल - the extent of brutality wife burnt  husband s private parts

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक, स्योहारा जीत सिंह ने बताया कि पीड़ित पति की तहरीर और पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने और हत्या के प्रयास आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपी महिला मेहरजहां को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसको जेल भेज दिया है।

https://youtu.be/2qARGKkddqI?si=ulCjlRzoEDKl9KCU

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें