Amethi: ग्राम सभा शिवली प्रधान प्रतिनिधि द्वारा हजारों गरीबों में वितरित किया गया कंबल

Amethi: ग्राम सभा शिवली प्रधान प्रतिनिधि द्वारा हजारों गरीबों में वितरित किया गया कंबल
Facebook
X
WhatsApp

Amethi: ग्राम सभा शिवली के प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र सिंह द्वारा गांव के हजारों जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया। इन दिनों कड़ाके की सर्द पड़ रही है ऐसे में यह कंबल गरीबों के लिए वरदान साबित होंगे, कंबल पा कर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल गए कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी ने किया।

Amethi

प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र सिंह ने कहा कि जहां ग्राम सभा का सर्वांगीण विकास कराया जा रहा है वहीं प्रत्येक वर्ष ठंड में जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया जाता है। (Amethi) उन्होंने बताया कि ग्राम सभा के प्रत्येक जरूरतमंद तक कंबल पहुंचाया गया है वही कंबल पा कर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

जरूरतमंदों ने बताया कि इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है ऐसे में यह कंबल ठंड से बचाव में सहायक सिद्ध होंगे, (Amethi) प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र सिंह ने आम जनमानस से अपील भी की इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है ऐसे में सामर्थ्यवान लोग जरूरतमंदों की मदद करें।

उन्होंने बताया कि ऐसा करने से आत्म संतुष्टि मिलती है तथा जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचती है। इस दौरान प्रमुख रूप से शुकुल बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित राम उंजेरे शुक्ला, सेक्टर संयोजक विनय चौरसिया, समाजसेवी महेश दुबे, संतोष पांडे, मनोज मौर्य, बीपी सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- सुशील कुमार मिश्रा

https://youtu.be/Ne9S0ADXEO4?si=F22_J25yAobImwlJ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें