CG Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान आज सुबह से जारी है। इस चरण में राज्य के 90 में से 20 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें से 12 सीटें बस्तर संभाग में आती हैं। नक्सलियों ने इस संभाग में चुनाव का बहिष्कार किया है। इसके बावजूद ग्रामीणों ने मतदान करने का अपना हक नहीं छोड़ा है। अबूझमाड़ से सटे भैरमगढ़ ब्लाक के चिह्का गांव में नक्सलियों के खौफ के चलते ग्रामीण वोट डालने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन वोटिंग के बाद उंगलियों पर अमिट स्याही नहीं लगवा रहे हैं।
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) November 7, 2023
CG Election: कैमरे पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं
लल्लूराम डॉट कॉम की टीम ने ग्रामीणों से चर्चा करने का प्रयास किया, लेकिन वो कैमरे पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं। वहीं दूसरी तरफ चिह्का पोलिंग बूथ में नक्सली बॉयकाट के बाद भी अंदरूनी इलाके में ग्रामीण अपने अपने साधनों से पहुंच रहे हैं। यहां तक कि 7 से 8 किमी पैदल चलकर भी वोट डालने आ रहे हैं। इन्ही में एक उम्रदराज भी शामिल जो अपनी बहू और बेटी को साथ लेकर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि वोट डालना उनका अधिकार है और वो इसे किसी भी हाल में नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नक्सलियों से उन्हें कोई डर नहीं है। यह पहला मौका है जब छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाकों में चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में नक्सलियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा।










