Chandauli: कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल, सिविल जज अरुण गुप्ता ने गरीबों में बांटे कंबल

Facebook
X
WhatsApp

संवाददाता। दिलीप गुप्ता

Chandauli: चंदौली जनपद के ग्राम सभा इलिया में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। समाजसेवी एवं सिविल जज अरुण गुप्ता की प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल, बिस्कुट और केला वितरित किया गया। (Chandauli) कंबल पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी और राहत साफ झलक रही थी।

इस अवसर पर सिविल जज अरुण गुप्ता ने कहा, “मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। (Chandauli) समाज के हर वर्ग के प्रति संवेदनशील रहना हम सबकी जिम्मेदारी है। यदि हम अपने आसपास के जरूरतमंदों की पीड़ा समझें और उन्हें राहत देने का प्रयास करें, तो समाज और मजबूत बन सकता है।”

WhatsApp Image 2026 01 01 at 10.56.31 AM

Also Read –Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास दर्दनाक दुर्घटना, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी

कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी मनोज गुप्ता ने कहा, “जीवन वही उत्तम है जो किसी की पीड़ा को महसूस करे और उसे दूर करने का प्रयास करे। (Chandauli) इस तरह के कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।”

इस सेवा कार्यक्रम में ग्राम सभा इलिया के पूर्व प्रधान मोछू यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश, गुड्डू सोनकर, कन्हैया लाल गुप्ता, बृजेश जायसवाल, राजीव गुप्ता, चन्द्रभान प्रजापति, संजीव जायसवाल एवं सुरेश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Also Read –Switzerland Bar Explosion: New Year पर सबसे बड़ा धमाका! स्विट्जरलैंड के बार में जश्न के बीच भीषण विस्फोट, बिछ गई लाशें!

कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लाभार्थियों ने समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस मानवीय पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि ठंड के मौसम में इस तरह की सहायता उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें