Chandauli: चंदौली नौगढ़ में एमएलसी लाल बिहारी यादव का भव्य स्वागत, विद्यालय बहाली और कॉलेज स्थापना को लेकर उठी आवाज

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- बिशाल कुमार गुप्ता

Chandauli: समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य( शिक्षक संघ) लाल बिहारी यादव बुधवार को नौगढ़ पहुंचे, जहाँ कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। मझगावां तिराहे, चट्टी और “जय मां अमर भवानी एसएस यदुवंशी ऑटो पार्ट्स एंड सर्विस सेंटर पर जोरदार नारेबाजी के साथ माहौल पूरी तरह समाजवादी रंग में रंग गया।

Chandauli: विद्यालय बहाली की मांग पर बोले एमएलसी

ग्रामीणों ने बताया कि 11 अगस्त से प्राथमिक विद्यालय पड़रिया के विलय के विरोध में लगातार धरना-प्रदर्शन चल रहा है। उनका आरोप है कि विद्यालय को गलत तरीके से कंपोजिट विद्यालय धनकुवारी कला में विलय कर दिया गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। (Chandauli) सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह यदुवंशी ने विद्यालय की तत्काल बहाली की मांग उठाई।
इस पर एमएलसी लाल बिहारी यादव ने कहा, विद्यालय बच्चों का भविष्य गढ़ने का स्थान है। यदि इसे जबरन बंद या विलय किया गया है तो यह अन्याय है। मैं इस मामले को अधिकारियों और सदन दोनों जगह मजबूती से उठाऊंगा और विद्यालय बहाली तक चैन से नहीं बैठूंगा

WhatsApp Image 2025 08 28 at 11.52.30 AM 1

प्रशासन पर गंभीर आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी ने समस्या को सुलझाने की बजाय मनमानी की। बताया गया कि बीएसए ने जिलाधिकारी के आदेशों की अनदेखी की, और खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया ने अभिभावकों से सादे कागज़ पर हस्ताक्षर कराकर गलत रिपोर्ट भेज दी। (Chandauli) इस पर एमएलसी ने कहा, यदि अधिकारियों ने जनता की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया है तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।”

ये भी पढ़ें –Chandauli: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन चेकिंग अभियान में 147 चालान

नौगढ़ में कॉलेज स्थापना की मांग

अनिल सिंह यदुवंशी ने उच्च शिक्षा के मुद्दे पर भी एमएलसी ने जोर दिया। (Chandauli) उन्होंने कहा कि नौगढ़ क्षेत्र के बच्चों को 40 से 70 किलोमीटर दूर चकिया या सोनभद्र जाना पड़ता है, जिससे पढ़ाई छूटने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया, नौगढ़ का हर बच्चा नज़दीक में ही पढ़ाई कर सके, यह मेरा संकल्प है। कॉलेज की स्थापना यहां का हक है और इसे दिलाने के लिए मैं हर स्तर पर आवाज़ उठाऊंगा।

ये भी पढ़ें –Kerala News: ‘शिर्क हो जाएगा… ‘ टीचर ने मुस्लिम बच्चों को ओणम उत्सव में आने से रोका, FIR दर्ज, नौकरी गई

जनता से जुड़ाव और संघर्ष का संकल्प

सेमरा कुसही के प्रधान गुरु प्रसाद यादव सपा के युवा नेता जयप्रकाश सिंह उर्फ़ शेरू यादव अनिल यदुवंशी समेत कई लोगों ने माल्यार्पण कर एमएलसी का स्वागत किया। लाल बिहारी यादव ने कहा, मैं जनता के बीच से आया हूं। ग्रामीणों की लड़ाई मेरी लड़ाई है और इस संघर्ष में मैं हमेशा आपके साथ खड़ा हूं।”

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें