Chandauli: चंदौली लाल झंडियों के साथ सड़कों पर उतरे भाकपा माले के कार्यकर्ता, वन विभाग के खिलाफ गरजे

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- विशाल गुप्ता

Chandauli: चंदौली नौगढ़। शुक्रवार को नौगढ़ दुर्गा मंदिर पोखरा से जयमोहनी रेंज तक भाकपा (माले) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लाल झंडियों के साथ जोरदार लाठी मार्च निकाला। हाथों में लाल झंडियाँ थामे कार्यकर्ता इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बाजार से गुज़रे तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी ताक़त का प्रदर्शन किया और जयमोहनी रेंज कार्यालय के सामने पहुँचकर धरना दिया।

धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने वन विभाग पर गरीबों, दलितों और आदिवासियों के साथ अत्याचार करने का आरोप लगाया। (Chandauli) प्रदर्शनकारियों ने “बड़े वन भू माफियाओं को संरक्षण क्यों”, “डीएफओ जवाब दो”, “वन विभाग होश में आओ”, “वन विभाग का मनमाना नहीं चलेगा” जैसे नारे लगाए।

Also Read –O Romeo Movie: शाहिद कपूर का किलर लुक जारी, जानिए कब आ रही फिल्म

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) राज्य स्थाई समिति सदस्य सह चंदौली जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान ने कहा कि नौगढ़ तहसील के आदिवासी और बनवासी जल, जंगल और जमीन पर अपना पुश्तैनी अधिकार बहाल कराने के लिए संघर्षरत हैं। (Chandauli) उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े वन-भू माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है और वे लगातार जंगल की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। वहीं वन विभाग और पुलिस का गठजोड़ राजनीतिक कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फँसाकर जेल भेजने की साजिश रच रहा है।

अनिल पासवान ने कहा कि वनाधिकार कानून के तहत सभी दावेदारों को उनकी पुश्तैनी जमीन पर मलिकाना हक दिया जाए। परंपरागत वन निवासियों को उनकी जमीन और मकान से बेदखली पर रोक लगे और राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज करना बंद किया जाए। (Chandauli) उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वनाधिकार कानून का पालन नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।

Also Read –Chandauli: चंदौली नौगढ़ ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी अमित कुमार का भावपूर्ण विदाई समारोह

सभा को विजई राम, मुन्नी गोंड, शुरेस कोल, पतालु गोंड, रामेश्वर प्रसाद और दिनेश कोल समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। (Chandauli) अध्यक्षता कामरेड पांचू राम तथा संचालन कामरेड राम कृत कोल ने किया।

लाल सलाम और लाल झंडियों के साथ निकले इस मार्च ने नौगढ़ की सड़कों पर जोश और जुनून का माहौल बना दिया। प्रदर्शनकारियों की आवाज़ दूर-दूर तक गूँजती रही और बाजार में हर कोई इस नज़ारे को देखने के लिए ठहर गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें