Chandauli: वन विभाग कर्मचारी की बँधी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: नौगढ़। थाना क्षेत्र के सुखदेवपुर गांव में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में वन विभाग में माली पद पर तैनात कर्मचारी की बँधी में गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गहिला गांव निवासी 55 वर्षीय दूधनाथ यादव वन विभाग में माली के पद पर कार्यरत थे। (Chandauli) सोमवार को वह अपनी ड्यूटी निभाने के लिए सुखदेवपुर गए हुए थे। ड्यूटी खत्म करने के बाद वापस लौटते समय कचनरवा बंधी के पास उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में जा गिरे।

घटना को देख आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। (Chandauli) डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Also Read –Ashok Gajapathi Raju: मोदी सरकार से इस्तीफा देने वाले दिग्गज नेता को मिला सबसे बड़ा ‘इनाम’! गोवा में सियासी तूफान, क्या है इस फैसले के पीछे की सबसे बड़ी वजह ?

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना चकरघट्टा थाना को दी। (Chandauli) सूचना पाकर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Also Read –Chandauli: चंदौली एक पेड़ माँ के नाम मंगरही पंचायत में 15 हेक्टेयर में एकलव्य वन की स्थापना

दूधनाथ यादव की मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी समेत दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। परिवार में सभी बच्चे विवाहित हैं। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

रिपोर्ट -विशाल गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें