Chandauli News: इस कारण नहीं जा रहें हैं अयोध्या अखिलेश यादव, मंत्री संजय निषाद ने बताई वजह

Chandauli News: इस कारण नहीं जा रहें हैं अयोध्या अखिलेश यादव, मंत्री संजय निषाद ने बताई वजह
Facebook
X
WhatsApp

Chandauli News: यूपी के चंदौली जनपद (Chandauli News) के जिला मुख्यालय स्थिति पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में एक दिन के प्रवास पर केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजय निषाद पहुंचे है। इस दौरान संजय निषाद ने 13 जनवरी को लखनऊ के रमाबाई पार्क में निषादो को एकजुट करने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील किया है। निषाद पार्टी की ओर से 13 जनवरी को रमा बाई पार्क में संकल्प दिवस मनाया जायेगा। संकल्प दिवस में लाखों की भीड़ जुटाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है।

Chandauli News: इंडिया गठबंधन यूपीए का है कब्रिस्तान

इस कार्यक्रम के भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा तथा उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ गई दिग्गजों के आने को बात कही गई। निषाद पार्टी के अध्यक्ष ने इंडिया गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बिना दूल्हे की बारात है। गठबंधन के लोग दूल्हा बनने के लिए एक दूसरे के खून के प्यासे है। इंडिया गठबंधन यूपीए का कब्रिस्तान है।

उन्होनें कहा कि विपक्षी राजनीति में जिंदा रहने के लिए एकजुट हुए है। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अखिलेश यादव के भगवान राम जब बुलाएंगे तब जायेंगे के बयान को लेकर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि भगवान राम सबके है। प्राण प्रतिष्ठा में सबको जाना चाहिए, लेकिन सपा ने राम मंदिर निर्माण की मांग पर राम भक्तो पर गोली चलवाया था। इसलिए जवाब देने के डर से अखिलेश यादव नहीं जा रहे है।

https://youtu.be/5R6sANhybe4?si=Udx1f3kUuEBGXUQ0

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें