Chandauli News : बारात में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, फौजी ने चलाई गोली, तीन गंभीर रूप से घायल

Chandauli News : बारात में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, फौजी ने चलाई गोली, तीन गंभीर रूप से घायल
Facebook
X
WhatsApp

Chandauli News : चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में बीती रात बारात में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक मनबढ़ फौजी ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया, जिससे दो घराती व एक बाराती को गोली लग गई। गोली चलने से बारात में भगदड़ मच गई। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिला के नदगंज थाना अंतर्गत सोरांव से बारात धीना थाना क्षेत्र के मुरलीपुर आई हुई थी। द्वार पूजा पर डीजे बजाने के दौरान घराती और बाराती में विवाद हो गया। बारात कराने आए एक फौजी ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दी। जिससे एक बाराती गाजीपुर जिला के नंदगज थाना क्षेत्र के सोराव निवासी अमित कुमार (26), घराती मुरलीपुर निवासी रविकांत (27 वर्ष) तथा रविकांत की बहन रिंकी (29) वर्ष को गोली लगी है।

Chandauli News

आनन-फानन में घायल तीनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार कर भाई-बहन रविकांत और रिंकी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया, तथा बाराती अमित कुमार का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना के बाद तत्काल घटना पर धीना थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह तथा सकलडीहा क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात हो गई।

image 128

घटना के संबंध में सीओ सकलडीहा राजेश राय ने बताया कि बारात में डीजे बजाने के दौरान घर-बारातियों और घरातियों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बारात में आए एक फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया है। जिससे तीन को गोली लगी है। घटना में फौजी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Chandauli News : तीनों घायल खतरे से बाहर

तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। दो लोगों को पैर में गोली लगी है और एक को जबड़े में लगी है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

image 129

Chandauli News : फौजी पर होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि फौजी की पहचान गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के सोराव निवासी रजनीश कुमार के रूप में हुई है। वह भारतीय सेना में सूबेदार पद पर तैनात है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फौजी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फौजी को जेल भेज दिया जाएगा।

Mahoba News : डीजे न बजाने पर बाराती और डीजे संचालकों में चली लाठियां, छह  लोगों को आई चोटें - Amrit Vichar

Chandauli News : डीजे बजाने को लेकर बढ़ रहा विवाद

हाल के दिनों में बारात में डीजे बजाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कई बार तो इस विवाद में मारपीट और गोलीबारी की घटना भी हो चुकी है। ऐसे में प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

https://youtu.be/jQLowFIPct8?si=FmjkVeYk63nxYaPu

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें