Chandauli News : डिप्टी सीएमओ की सोते हुए अचानक मौत, स्वास्थ्य विभाग में छाया मातम

Chandauli News : डिप्टी सीएमओ की सोते हुए अचानक मौत, स्वास्थ्य विभाग में छाया मातम
Facebook
X
WhatsApp

Chandauli News : चंदौली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात डिप्टी सीएमओ अनूप कुमार की बीती रात अचानक मौत की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएमओ अनूप कुमार पिछले डेढ़ वर्षों से चंदौली में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह जिला मुख्यालय पर ही क्वार्टर लेकर अकेले रहते थे। रविवार को खाना खा पीकर सोए थे कि उसके बाद सोते सोते ही उनकी मौत हो गई। सुबह जब उनके गाड़ी के ड्राइवर उन्हें चाय देने गया तो जगाने के बाद शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। तत्काल इसकी जानकारी वह मोबाइल के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी जुगल किशोर राय को दिया, जिस पर तत्काल सीएमओ सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी पहुंच गए।

image 211

हालांकि मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। तुरंत सूचना के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी व सकलडीहा सीएचसी के प्रभारी संजय कुमार यादव मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचना देते हुए उनके शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। डिप्टी सीएमओ अनूप कुमार गोरखपुर के निवासी थे। उनकी पत्नी भी देवरिया जिले के पडरौना में सरकारी नौकरी में तैनात हैं। डिप्टी सीएमओ को दो पुत्री एवं एक पुत्र भी है। सभी लोग चंदौली के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी सूचना के बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए

Chandauli News : सीएमओ ने दी पूरी जानकारी

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जुगल किशोर राय ने बताया कि सुबह 6:00 बजे डिप्टी सीएमओ के मोबाइल से ही उनके गाड़ी के चालक द्वारा मुझे उनकी मौत की सूचना दी गई। जिस पर तत्काल हम अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और परीक्षण के दौरान मृत पाए गए। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है और परिजनों को सूचना भी दे दी गई है। हालांकि प्रथम दृष्टया उनकी मौत हार्ट अटैक से लग रही है।

image 212

Chandauli News : डिप्टी सीएमओ के निधन से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर

डिप्टी सीएमओ अनूप कुमार के निधन से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि डिप्टी सीएमओ अनूप कुमार एक बेहतरीन अधिकारी थे। वह हमेशा अपने कार्य में जुटे रहते थे। उनके निधन से विभाग को एक बड़ा नुकसान हुआ है।

https://youtu.be/3z0LrX20kfQ?si=zDLiU6TDdwNEpXLJ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें