Chhattisgarh News: बालोद में भीषण सड़क हादसा पांच महिलाओं और दो बच्चों समेत 11 की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें 11 लोगो की मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जाता है कि बालोद जिले के जगतारा के पास यह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मृतकों में पांच महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

अभी अभी सूचना मिली है कि बालोद के पुरूर और चारमा के बीच बालोदगहन के पास शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच भिड़ंत में 10 लोगों की मृत्यु हो गई है एवं एक बच्ची की स्थिति गंभीर है।
बताते हैं कि ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने भिड़ंत हुई है। (Chhattisgarh News) इससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार तकरीबन 10 लोगों की मौत हो गई है। वही एक बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। सभी लोग धमतरी जिले के सोरम भटगांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सभी बराती शादी समारोह में शरीक होने कांकेर जिले के मरकाटोला गए थे। वापसी के दौरान बालोद जिले की जगतरा के पास ये घटना घटी। पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। सभी लोग एक ही परिवार के रहने वाले थे। हादसे में केवल बच्चा बचा है, जो गंभीर रूप से घायल है। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि परिवार सोरम से मरकाटोला में शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था ।

बालोद के एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बालोद जिले के जगतरा के पास ट्रक और कार की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को बताया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। इस घटना को लेकर सीएम बघेल ने दुख जाता है।

गुरुर में होगा पोस्टमार्टम

जिले के गुरुर नगर के सऊदी में उन्हें रखा गया है। थाने की टीम भी पहुंचने वाली है। उसके बाद आवश्यक कानूनी और जरूरी प्रक्रियाओं को किया जाएगा। थोड़ी देर में सभी शवों को पोस्टमार्टम करने के बाद उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया जाएगा।

बालोद जिला पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने पूरी घटना के संदर्भ में बताया कि बड़ी दुखद घटना है। मौके पर 10 लोगों की मृत्यु हुई। वहीं एक बच्ची ने रिफर के दौरान दम तोड़ दिया।

स्पेशल टीम का गठन

एसपी डॉक्टर जितेंद्र ने बताया कि पूरी घटना को लेकर स्पेशल टीम का गठन किया गया है। जल्द से जल्द चालक को गिरफ्तार कर पकड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए स्पेशल टीम का भी गठन किया है।

संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा पीड़ित परिवारों के बीच शवगृह में पहुंचीं और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उन्होंने कहा उचित अनुदान राशि दिलाई जाएगी और शासन से भी मुआवजा दिया जाएगा।
आपको बता दें कि 3 डॉक्टरों की टीम यहां पर पोस्टमार्टम कर रही है और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर हैं। जल्दी से जल्दी काम को पूरा करने की बात कही जा रही है। ताकि पीड़ित परिवार तो जल्दी राहत मिले।

https://youtu.be/QCOGR-1uYl8

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=49011

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें