Chhattisgarh News: नक्सलियों की कायराना करतूत फिर सामने आई है. नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम देने आईईडी प्लांट किया था, जिसकी चपेट में आने से सीएएफ का एक जवान शहीद हो गया. वहीं एक जवान घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है. बता दें कि रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर में शपथ लेंगे. इससे पहले नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.
Chhattisgarh News: नक्सलियों ने किया था हमला
मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के आमदई खदान में नक्सलियों ने ये हमला किया. इसके लिए नक्सलियों ने यहं पर पहले से ही IED प्लांट किया था. IED की चपेट में आने से CAF 9वीं बीएन बटालियन के जवान कांस्टेबल कमलेश साहू शहीद हो गए. वहीं इस घटना में आरक्षक विनय कुमार साहू घायल हुए हैं. जिले के SP पुष्कर शर्मा ने हमले की इस नक्सली हमले की पुष्टि की है.
महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता का मामला, CJI के सामने मेंशन किया गया केस. #india24x7livetv #NewsUpdate #MahuaMoitra pic.twitter.com/UIm0OM59Si
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 13, 2023
इस नक्सली हमले में शहीद कमेलश साहू जांजगीर चांपा जिले के हसौद गांव का रहने वाले थे. वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमले के बारे में बताते हुए बस्तर आईजी पी सुंदर राज ने जानकारी दी कि नारायणपुर के थाना छोटेडोंगर क्षेत्र अंतर्गत अमदाई खदान में सोमवार को लगभग 11:00 बजे नक्सलियों ने IED विस्फोट और फायरिंग की. हमले के जवाब में सुरक्षा बलों द्वारा भी फायरिंग की गई. नक्सलियों के इस हमले में CAF के 9वीं वाहिनी के जवान आरक्षक कमलेश कुमार शहीद हो गए. वहीं एक जवान आरक्षक विनय कुमार को हल्की चोट आई है.
चोट लगने के बाद उनका प्राथमिक उपचार कराया गया है. आसपास के इलाकों में पुलिस बल, DRG और ITBP द्वारा जांच की जा रही है. बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नक्सलियों ने सुकमा जिले में एक IED ब्लास्ट किया था. इस धमाके में भी दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे. सुरक्षाकर्मियों की एक ज्वाइंट टीम चल रहे सड़क निर्माण कार्य की सिक्योरिटी के लिए गश्त कर रही थी. उसी दौरान किस्ताराम पुलिस थाना क्षेत्र में यह धमाका हुआ.










