CM योगी का भोजपुरी फिल्मों मे बढ़ती अश्लीलता पर कड़ा रुख, अनुदान राशि पर लगाई रोक

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोजपुरी फिल्मों मे बढ़ती अश्लीलता पर चिंता जताई है. उन्होंने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए ऐसी फिल्मों को दी जाने वाली अनुदान राशि पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसी फिल्में और गाने जो अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं, उन फिल्मों पर सरकार की तरफ से मिलने वाली सहायता धनराशि (अनुदान) पर तत्काल रोक लगाए जाने का उन्होंने निर्देश दिया।

दरअसल उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से उनके आवास 5-कालीदास मार्ग पर मुलाकात की. मुलाकात के दौरान राजू श्रीवास्तव ने भोजपुरी भाषा में बनने वाली फिल्मों/गानों में बढ़ती हुई अश्लीलता पर चिन्ता व्यक्त करते हुए सीएम से कहा कि ऐसी फिल्मों और गानों से हमारी संस्कृति और समाज पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है, जिसकी रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

बैठक में उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने फिल्म सिटी की स्थापना को लेकर चल रही कार्यों की जानकारी सीएम को दी. बता दें कुछ समय पहले भोजपुरी फिल्म स्टार और गोरखपुर से सांसद रवि किशन भी भोजपुरी फिल्मों और गानों में अश्लीलता परोसे जाने का विरोध कर चुके हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें