CM Yogi Hardoi Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हरदोई के शाहाबाद में 541 करोड़ रुपए की 217 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें सौगातें भी दीं।
सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार कहती ही नहीं करके भी दिखाती है। उन्होंने कहा कि पहले योजनाएं बनती थीं लेकिन उनका लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचता था, लेकिन अब सभी तक इसका लाभ पहुंच रहा है।
CM Yogi Hardoi Visit: सीएम की घोषणाओं की सराहना
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उत्तर प्रदेश में 4 करोड़ आवास दिए गए हैं, जिनमें हरदोई में 1112000 से ज्यादा लोग लाभान्वित हुए हैं। (CM Yogi Hardoi Visit) सीएम ने कहा कि जिनके पास आवास नहीं हैं, उन्हें भविष्य में आवास दिए जाएंगे।
स्वामीत्व योजना के अंतर्गत 75 लाख लोगों को जिस जगह पर वह काबिज हैं उनका वहीं आवास बना कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि पहले गरीब लोगों को जमीन पर झोपड़ी बनाते समय दबंगों द्वारा हटा दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होता है।
एशियाई गेम्स में महिला खिलाड़ियों की सफलता पर सीएम ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पहली बार एशियाई गेम्स में महिलाओं ने इतनी बड़ी संख्या में मेडल जीते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यह तय किया है कि जो भी एशियन गेम, ओलंपिक गेम या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी गेम से देश और प्रदेश का नाम रोशन करेगा, उसको शासन की विभिन्न योजनाओं का समायोजन उसके मेडल के हिसाब से किया जाएगा।
इस अवसर पर सीएम ने महिलाओं को लैपटॉप, टैबलेट और चेक भी दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।










