Comedian Bharti Singh Hospitalized : जानिए मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह किस बीमारी से हैं परेशान ? अस्पताल में भर्ती हुईं कॉमेडियन

Comedian Bharti Singh Hospitalized : जानिए मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह किस बीमारी से हैं परेशान ? अस्पताल में भर्ती हुईं कॉमेडियन
Facebook
X
WhatsApp

Comedian Bharti Singh Hospitalized : मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) लोगों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। यही वजह है कि फैंस भी भारती से जुड़ी हर एक चीज जानने के लिए बेसब्र रहते हैं। अब इस भारती सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे सुन उनके फैंस को झटका लग सकता है। दरअसल, भारती इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर भारती सिंह को क्या हुआ है?

Comedian Bharti Singh Hospitalized : अस्पताल में भर्ती हुईं भारती सिंह

दरअसल, भारती सिंह अक्सर अपनी डेली लाइफ से जुड़ी चीजें अपने यूट्यूब चैनल (Bharti Singh Youtube Channel) पर शेयर करती रहती हैं। फैंस उनके व्लॉग को देखना खूब पसंद करते हैं। अब हाल ही में, भारती ने अपना एक व्लॉग शेयर किया है।

इस व्लॉग में भारती अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने बताया कि वह तीन दिन से दर्द से तड़प रही थीं और फिर आखिरकार उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अब भारती की ये हालत देखकर फैंस काफी ज्यादा परेशान हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर भारती को क्या हुआ है?

Comedian Bharti Singh Hospitalized

Comedian Bharti Singh Hospitalized : भारती सिंह को हुई कौन-सी बीमारी ?

अपने इस व्लॉग (Bharti Singh New Vlog) में भारती ने बताया है कि वह किस चीज से परेशान हैं। भारती अपने व्लॉग में कहती दिख रही हैं- ”आई एम सॉरी, मुझे ऐसी सिचुएशन दिखानी नहीं चाहिए लेकिन मैं क्या करूं? मुझे बताना था कि व्लॉग ना आए तो वजह ये है। मुझे फूट इंफेक्शन हो गया है। पेट का इंफेक्शन है, तो रात भर से बुरा हाल है, लेकिन अब में काफी ठीक हूं।”

बता दें कि पेट में इंफेक्शन के अलावा भारती सिंह को टेस्ट में और भी परेशानियां निकलकर सामने आई हैं। भारती ने बताया है कि उनके गॉल ब्लैडर में पथरी है और वो किसी वेन में फंसी है। इस कारण से भारती को काफी ज्यादा तकलीफ हो रही है।

1719134 bhartisingh1

Comedian Bharti Singh Hospitalized : भारती ने दी अपने फैंस को सलाह

जैसा कि हमने आपको बताया कि भारती अक्सर अपनी और अपने फैमिली से जुड़ी चीजें अपने व्लॉग में शेयर करती रहती हैं। अस्पताल में भर्ती होने के बाद भारती को अपने बेटे गोला की काफी ज्यादा याद आ रही है, क्योंकि अस्पताल में केवल भारती के पति हर्ष हैं।

1719135 bhartisingh2

गोला अस्पताल में नहीं है और भारती के लिए गोला के बिना रहना मुश्किल हो रहा है। इसी के साथ भारती ने अपने इस व्लॉग में अपने फैंस को एक सलाह भी दी है। भारती ने बताया है कि अगर किसी को कोई तकलीफ हो तो उसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। भारती ने बताया कि उन्हें पिछले तीन दिनों से दर्द हो रहा था, लेकिन वह इसे इग्नोर कर रही थीं।

https://youtu.be/FxjSohVx9WY?si=QTnaHoqvGlhIfxo6

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें