Sonbhadra: नगर पंचायत रेनूकूट में सीएसआर विभाग ने बालवाड़ी शिक्षिकाओं को वितरित की अध्ययन सामग्री

Facebook
X
WhatsApp

Sonbhadra: रेनूकूट। हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएसआर विभाग द्वारा कार्यक्रम प्लांट हेड श्री समीर नायक और क्लस्टर एचआर हेड श्री जसबीर सिंह के नेतृत्व में तथा विभागाध्यक्ष श्री अनिल झा के मार्गदर्शन में नगर पंचायत रेनूकूट में संचालित 11 बालवाड़ियों की शिक्षिकाओं को उनके विद्यार्थियों हेतु आवश्यक अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया। (Sonbhadra) यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिससे बालवाड़ी के बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए। कार्यक्रम में नगर पंचायत सभासद की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने शिक्षिकाओं को सामग्री प्रदान की।

Also Read – Sonbhadra: लायंस क्लब रेणुकूट का 55वां अधिष्ठापन समारोह भव्यता एवं उत्साह के साथ सम्पन्न

बालवाड़ी कार्यक्रम का उद्देश्य झुग्गी-बस्तियों के 3 से 5 वर्ष के बच्चों को प्री-प्राइमरी ‘बाल संस्कार केंद्र’ के माध्यम से पोषित करना है। (Sonbhadra) यहाँ बच्चों को औपचारिक विद्यालय में प्रवेश से पहले खेल आधारित अनौपचारिक शिक्षा, नैतिक मूल्यों का विकास और समग्र व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में तैयार किया जाता है। सीएसआर अधिकारी श्री सचिन सिंह ने कहा कि “शिक्षा से ही समाज सशक्त होता है और हिंडालको सीएसआर इसके लिए प्रतिबद्ध है।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में रेखा मिश्रा, अंजुला सहानी और रीना देवी की प्रमुख भूमिका रही।

रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

Also Read –Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले उपसभापति हरिवंश नारायण, क्या मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? सियासी हलचल तेज

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें