Cyclone Michuang: चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण छत्तीसगढ़ में सोमवार से बादल छाए हुए हैं. साथ ही प्रदेश में मंगलवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं, बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके में तीन दिन से पश्चिमी विक्षोभ मिचौंग के असर से किसानों की टमाटर और धान की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है.
चक्रवात मिचौंग: केंद्र ने आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को दिया फंड. #india24x7livetv #NewsUpdate #CycloneMichuang #TamilNadu #andhrapradesh pic.twitter.com/l82tyqjaeL
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 7, 2023
पत्थलगांव के किसान रघुवीर सिंह ने बताया कि उनकी 2 एकड़ में टमाटर की फसल लगी थी. बारिश से टमाटर के पौधे गिर गए हैं और फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है. किसान रामचंद्र ने बताया कि उनकी 5 एकड़ में धान की फसल लगी थी. बारिश से धान के खेतों में पानी भर गया है. धान की फसल खराब होने से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.
Cyclone Michuang: बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी
चार दिन से मौसम खराब होने के बाद यहां के धान खरीदी केंन्द्रों में भी किसानों की धान खरीदी रोक दी गई है. ज्यादातर किसान खेतों से धान की कटी हुई फसल निकाल भी नहीं पाऐ थे, इससे पहले लगातार बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है.
आज भी रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पहाड़ी इलाकों में तापमान गिर कर 15 डिग्री पहुंच जाने से ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है. इससे बचने लोग गर्म कपड़े अलाव का सहारा ले रहे हैं. मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान मिचौंग (Cyclone Michuang) का असर अगले दो दिनों तक रहेगा. इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.










