Dehradun : जगद्गुरु रामभद्राचार्य दून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती, छाती में थी तकलीफ …अब ठीक; कोई खतरा नहीं

Dehradun : जगद्गुरु रामभद्राचार्य दून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती, छाती में थी तकलीफ ...अब ठीक; कोई खतरा नहीं
Facebook
X
WhatsApp

Dehradun: जगद्गुरु रामभद्राचार्य, तुलसी पीठाधीश्वर, 2 फरवरी को सीने में तकलीफ के बाद दून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। (Dehradun) डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सीने में संक्रमण हुआ था, जिसके कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

Dehradun: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत में सुधार

अस्पताल में भर्ती होने के बाद, जगद्गुरु रामभद्राचार्य का इलाज शुरू किया गया। (Dehradun) डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें कोई खतरा नहीं है।

image 34

3 फरवरी को, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अस्पताल से एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे अब ठीक महसूस कर रहे हैं और जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

हालत खतरे से बाहर है। रात में एयर एंबुलेंस से उन्हें खेरिया एयरपोर्ट ले जाया गया। (Dehradun) वहां से देहरादून लाया गया। उनको चार साल पहले ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी है। हाथरस से उनके साथ आए सेवादार नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हाथरस में अजय वार्ष्णेय के यहां 25 जनवरी से श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है।

image 35

1 फरवरी को उनकी तबियत हल्की से खराब हुई। उनको सर्दी लग गई थी, इसके चलते सुबह सांस लेने में परेशानी होते देख आगरा में भर्ती कराया है। इलाज के बाद अब डाॅक्टर हालत ठीक बता रहे हैं।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य की खबर सुनकर उनके अनुयायियों में चिंता फैल गई थी। उनके स्वास्थ्य के लिए देशभर से प्रार्थनाएं हो रही थीं।

https://youtu.be/ng5luoyC-II?si=X848E2thvHolE_w1

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें