Delhi Airport : उड़ानों में बम मिलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। अब एक बार फिर एक फ्लाइट में बम मिलने की वजह से उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। दरअसल, दिल्ली से मुंबई जा रही अकासा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद रूट डायवर्ट करके अहमदाबाद में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। अहमदाबाद में सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सभी यात्रियों को फ्लाइट से बाहर निकाला गया और फिर फ्लाइट चेकिंग की जा रही है। ये फ्लाइट अकासा एयरलाइन्स की है, जिमसे बम मिलने की सूचना मिली है। वहीं फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल जांच की जा रही है।
दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट में मिली बम की धमकी, रूट डायवर्ट कर अहमदाबाद में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग#delhi #india24x7livetv #BreakingNews pic.twitter.com/XH4ojJwP4N
— Shivani Verma (@Shivani75372259) June 3, 2024
Delhi Airport : फ्लाइट में 186 यात्री थे सवार

फ्लाइट में बम मिलने की जानकारी सामने आने के बाद अब अकासा एयरलाइन्स की ओर से आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है। अकासा एयरलाइन्स की ओर से जारी बयान के अनुसार अकासा एयर के प्रवक्ता को जिम्मेदार ठहराया गया है। बता दें कि 3 जून 2024 को दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली अकासा एयर की उड़ान QP 1719 को सुरक्षा चेतावनी मिली थी। इस फ्लाइट में 186 यात्री सवार थे, जिसमें 1 बच्चा और 6 चालक दल के सदस्य भी मौजूद थे।
Delhi Airport : यात्रियों को उतारा गया नीचे

वहीं सुरक्षा चेतावनी मिलने के बाद निर्धारित सुरक्षा और सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुसार विमान को अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट के कैप्टन ने सभी आवश्यक आपातकालीन प्रक्रियाओं का पालन किया। दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट को सुबह 10:13 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से लैंड कर दिया गया। यहां लैंड करने के बाद सभी यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया। यात्रियों को विमान से नीचे उतारने के बाद फ्लाइट की जांच की जा रही है। अकासा एयर जमीन पर सभी सुरक्षा उपायों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन और समर्थन कर रहा है।










