Delhi Metro: अपनी हरकतों से नहीं बाज आ रहे यात्री, अब मेट्रो में लिपलॉक करता दिखा प्रेमी जोड़ा

Facebook
X
WhatsApp

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से बिकनी गर्ल और हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) करते युवक का वीडियो वायरल होने के बाद अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कपल एक-दूसरे को किस करता हुआ नजर आ रहा है। लड़के की गोद में लेटी लड़की एक दूसरे को लिपलॉक कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है (Delhi Metro) उसमें देखा जा सकता है कि मेट्रो के फर्श पर एक लड़का बैठा हुआ है और गर्लफ्रेंड उसकी गोद में लेटी है। किसी की परवाह किए बगैर बेझिझक दोनों किस कर रहे हैं। इस दौरान अन्य यात्री भी उनके साथ सफर कर रहे हैं।

जब लड़की के सामने अश्लील हरकत करने लगा लड़का

दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक रीलबाज लड़का बगल में बैठी लड़की के सामने अश्लील हरकत करने लगा। सोशल मीडिया पर एक 27 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का ट्रेन के अंदर बैठा है। उसके एक हाथ में मोबाइल है और दूसरे हाथ से हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) कर रहा है। इतना ही नहीं उसके बगल में एक लड़की अपने दोस्त के साथ बैठी है। लड़के की हरकत को देखकर लड़की वहां से चली जाती है। लड़की के जाने के बाद भी लड़का अश्लील हरकत जारी रखता है। मेट्रो ट्रेन के अंदर और भी कई लोग सवार थे, लेकिन किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया। लड़के के सामने वाली सीट पर बैठे एक युवक ने इसका वीडियो को बना लिया। दावा किया गया कि ये वीडियो दिल्ली मेट्रो के अंदर का है।

फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात करने का फैसला

दिल्ली मेट्रो से आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से मेट्रो कोच के अंदर फ्लाइंग स्क्वॉड टीम तैनात करने का फैसला किया गया था। डीएमआरसी के इस कदम का भी लोगों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। डीएमआरसी ने जानकारी देते हुए कहा था कि मेट्रो कोच में जल्द ही पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। वहीं पुरानी मेट्रो कोच के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले ही नहीं इस तरह का व्यवहार करने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाएगी।

https://youtu.be/ehBDuvPPAno

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=49370

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें