Delhi News: पार्किंग विवाद में कारोबारी की लाठी-डंडों से पिटाई, घायल

Delhi News: पार्किंग विवाद में कारोबारी की लाठी-डंडों से पिटाई, घायल
Facebook
X
WhatsApp

Delhi News: उत्तर पूर्वी जिला के सोनिया विहार इलाके में पार्किंग विवाद में पड़ोसी युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कारोबारी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। शोर सुनकर पहुंचे पीड़ित के भाई ने उन्हें बचाया और पास के अस्पताल में भर्ती कराया।पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। घायल कारोबारी की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है।

Delhi News: गालीगलौज की, फिर लाठी-डंडों से पर हमला किया

वह सपरिवार सोनिया विहार के चौहान पट्टी इलाके में रहते हैं। उनकी सभापुर में शादी के कार्ड बनाने की फैक्टरी है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि मंगलवार रात 9:30 पर वह अपनी कार से घर लौटे। उन्होंने अपनी कार गली के कोने पर खड़ी की। उनका आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनकी गाड़ी पर हाथ मारने लगा। मना करने पर गालीगलौज करने कर मारपीट की।

अर्जुन ने बताया कि युवक ने पहले उनके साथ गालीगलौज की और फिर लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उनके भाई मौके पर पहुंचे और उन्होंने अर्जुन को बचाया। अर्जुन को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश कर रही है।

https://youtu.be/2hcvh4ooXb8?si=Bm9aYY9P_vm3zXGv

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें