Delhi News : चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद से आम आदमी पार्टी भड़की हुई है। दिल्ली और पंजाब में एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले आप और कांग्रेस ने पहली बार भारतीय जनता पार्टी को शिकस्त देने के लिए हाथ मिलाया और दोनों की जीत तय मानी जा रही थी। लेकिन जब नतीजे आए तो भाजपा ने दोनों को पटखनी दे दी, लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठंबधन की ये पहली हार थी। लेकिन आप और कांग्रेस दोनों मेयर चुनाव में बीजेपी पर धांधली करने का आरोप लगा रहे हैं।
इसी के खिलाफ शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरी। पार्टी ने बीजेपी मुख्यालय को घेरने का ऐलान कर रखा था लेकिन सुबह होते ही दिल्ली पुलिस ने आप के नेताओं, मंत्रियों और विधायकों को डिटेन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन में हरियाणा और पंजाब से भी बसों में भर-भरकर आप कार्यकर्ता दिल्ली की ओर कूच रहे थे लेकिन उन्हें सीमा पर ही रोक दिया गया।
Delhi News : बीजेपी पर बरसे अरविंद केजरीवाल
![Delhi AAP Protest Delhi AAP Protest](https://static.newstrack.com/h-upload/2024/02/02/1666273-collage-maker-19-aug-2023-11-27-am-5345-16924246571.webp)
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल कथित शराब नीति घोटाला मामले में ईडी के पांचवें समन पर भी आज पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। इसको लेकर वह भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं। केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर पर आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला। अक्सर आरोप लगते थे कि भाजपा चुनाव गड़बड़ करके जीतती है। हम सुना करते थे कि भाजपा फर्जी वोट पड़वाती है लेकिन कभी सबूत नहीं मिला। चंडीगढ़ का चुनाव दिखाता है कि इनके (भाजपा) पाप का घड़ा भर गया था। जब पाप का घड़ा भर जाता है तो प्रकृति अपनी झाड़ू चलाती है।
Delhi News : भगवंत मान ने प्रधानमंत्री को कहा ‘नरेंद्र पुतिन’
![Delhi News : दिल्ली में बीजेपी पर बरसे CM अरविंद केजरीवाल , पंजाब सीएम ने प्रधानमंत्री को कहा ‘नरेंद्र पुतिन’ 2 image 26](https://india24x7livetv.com/wp-content/uploads/2024/02/image-26.jpeg)
आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को निशाने पर लिया। मान ने कहा कि इनका(भाजपा) बस चले तो चुनाव ही ना होने दें और अगर कोर्ट के जरिए हमने चुनाव करवा भी लिए तो उसका निर्णय चंडीगढ़ मेयर चुनाव जैसा ही होगा। उन्होंने आगे मीडिया की ओर मुखातिब होते हुए कहा, अगर 2024 में किसी तरह भाजपा आ गई तो नरेंद्र मोदी का नाम नरेंद्र मोदी नहीं रहेगा बल्कि ‘नरेंद्र पुतिन’ हो जाएगा।
Delhi News : बीजेपी भी उतरी सड़क पर लगा भीषण जाम
![Delhi News : दिल्ली में बीजेपी पर बरसे CM अरविंद केजरीवाल , पंजाब सीएम ने प्रधानमंत्री को कहा ‘नरेंद्र पुतिन’ 3 image 3](https://india24x7livetv.com/wp-content/uploads/2024/02/image-3.png)
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के सड़कों पर उतरने के बाद बीजेपी भी मैदान में कूद गई। पार्टी के कार्यकर्ता भी शराब घोटाला दिल्ली सरकार की अन्य खामियों को लेकर सड़कों पर उतर गए। दोनों पक्षों के बीच टकराव न हो ये सुनिश्चित करने में दिल्ली पुलिस के पसीने छूट गए। दोनों पार्टियों के प्रदर्शन के कारण सेंट्रल दिल्ली में जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
जानकारी के मुताबिक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, आईटीओ चौक और प्रगति मैदान के आसपास के इलाकों में भीषण जाम लग गया है। दरअसल, दोनों पार्टियों का दफ्तर एक ही सड़क पर स्थित है और दोनों के बीच फासला भी कुछ ही मीटर का है। यही वजह है कि उस पूरे इलाके में आज भीषण गहमागहमी है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिएओ मौके पर भारी संख्या पुलिसफोर्स की तैनाती की गई है।