Delhi News: कल लखनऊ में होंगे सीएम अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव के साथ करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Facebook
X
WhatsApp

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ गुरुवार (16 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. सीएम केजरीवाल और अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 10 बजे लखनऊ में होगी. (Delhi News) सीएम केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए मिली अंतरिम जमानत के बाद यह उनकी इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.

Delhi News: बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष और अखिलेश की हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

उधर, इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बुधवार को भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें कांग्रेस के प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव शामिल हुए. इस दौरान खरगे ने कहा कि यह चुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है कि यह हमारे देश के भविष्य को बचाने वाला चुनाव है. हमारे अधिकारों को सुरक्षित रखने वाला चुनाव है. (Delhi News) हमें अपने देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाना है नहीं तो हम दोबारा गुलाम बन जाएंगे.

image 242

संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की थी मुलाकात

बता दें कि इससे पहले जब आप सांसद संजय सिंह जेल से रिहा हुए थे तो उन्होंने ऐलान किया था कि वो इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों का यूपी में समर्थन करेंगे. उन्होंने ये ऐलान किया था कि जहां-जहां समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार होंगे वहां पर आप के कार्यकर्ता उनका सपोर्ट करेंगे. आम आदमी पार्टी यूपी में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही है. (Delhi News) संजय सिंह ने सीएम केजरीवाल के पक्ष में आवाज बुलंद करने के लिए अखिलेश यादव का धन्यवाद किया था. अखिलेश यादव ने सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से फोन पर हाल चाल ही भी जाना था.

image 241

यूपी में सपा और कांग्रेस का गठबंधन

गौरतलब है कि जब दिल्ली के सीएम तिहाड़ जेल में बंद थे तब इंडिया गठबंधन की रैली में अखिलेश यादव शामिल हुए थे. विपक्षी नेताओं पर जांच एजेंसियों की कार्रवाई को अखिलेश यादव सवालों के कटघरे में खड़ा करते रहे हैं. यूपी में अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं.

https://youtu.be/NmWhSjmLwPo?si=MgfeuDM22E_5RDJX

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें