
Delhi News: दिल्ली के वेलकम इलाके में स्थित भीड़भाड़ वाली जनता मजदूर कॉलोनी में आज सुबह-सुबह एक भयानक हादसा हो गया। (Delhi News) यहां तकरीबन 7 बजे एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इस हादसे के वक्त इमारत के अंदर कई लोग मौजूद थे। इनमें से 12 लोग मलबे में दब गए।
Delhi News: मलबे में अब भी फंसे हैं लोग
दमकल विभाग के अनुसार, इमारत के मलबे से अब तक 6 लोगों को खींचकर बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया जा चुका है। लेकिन 5 से 6 लोग अब भी मलबे के नीचे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
राहत कार्य की जद्दोजहद
इलाका घनी आबादी और संकरी गलियों से भरा है, जहां एक-एक गाड़ी को मोड़ना काफी मुश्किल है। (Delhi News) इसके बावजूद दमकल की 7 गाड़ियां और स्थानीय पुलिस राहत कार्य में लगातार जुटी हैं। फिलहाल इस हादसे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती संकेतों में ऐसा बताया जा रहा है कि इमारत काफी जर्जर थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।














