Delhi liquor scam case : AAP नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना ,बोले- केजरीवाल की पत्नी को भी खिड़की से मुलाकात करवा रहा तिहाड़ प्रशासन

Delhi liquor scam case : AAP नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना ,बोले- केजरीवाल की पत्नी को भी खिड़की से मुलाकात करवा रहा तिहाड़ प्रशासन
Facebook
X
WhatsApp

Delhi liquor scam case : दिल्ली शराब घोटाले में जमानत पर बाहर आए आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह लगातार मोदी सरकार पर हमलावार हैं। उन्होंने फिर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय सिंह ने शनिवार को कहा तिहाड़ जेल प्रशासन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहा है। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल को अपने पति अरविंद केजरीवाल से आमने-सामने मुलाकात नहीं करने दी। खिड़की जरिये उन्हें केजरीवाल से मिलने की इजाजत दी, ये कैसे हालात पैदा हो गए हैं देश के अंदर। तिहाड़ जेल प्रशासन बीजेपी की इशारों व दबाव पर काम कर रहा है।

Delhi liquor scam case : राज्यसभा सांसद ने बीजेपी पर बोला हमला

राज्यसभा सांसद संजय सिंह शनिवार की दिल्ली के आप ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए कहा कहा कि जेल बंद दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल प्रशासन उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से आमने-सामने नहीं मिलने दे रहा है।। सुनीता केजरीवाल दिल्ली सीएम से खिड़की के पीछे से मिल रही हैं। तिहाड़ जेल में आमने-सामने मुलाकात करना एक आम बात है। खार अपराधियों को भी अपने परिजनों से बैरक में मुलाकात करने की इजाजत है, मगर अरविंद केजरीवाल से नहीं है। उनके साथ वहां अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। सीएम को उनकी पत्नी और पीए से विंडो बॉक्स के माध्यम से मुलाकात कराई जा रही है।

image 190

Delhi liquor scam case : केजरीवाल को हतोत्साहित किया जा रहा

जेल प्रशासन द्वारा किए जा रहे इस हरकत को संजय सिंह ने मीडिया के माध्मय से पूछा कि आखिर ऐसा केजरीवाल के साथ क्यों किया जा रहा है? ऐसा अमानवीय व्यवहार क्यों? मुझे लगा रहा है, अरविंद केजरीवाल को अपमानित और हतोत्साहित करने के लिए यह अमानवीय कृत्य किया रहा है। आज लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है।

image 191

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के एक सांसद की अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात तिहाड़ जेल प्रशासन ने आखिरी वक्त में रद्द कर दी। इसको सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया। हमें बताया गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को विंडो बॉक्स के जरिए मिलना होगा। भाजपा जेल प्रशासन को दबाव में लेकर दिल्ली मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री का अपमान कर रही है। अरविंद केजरीवाल की मेरी साथ बैठक रद्द कर दी गई।

Delhi liquor scam case : आप ने मोदी और अमित शाह से किया अनुरोध

image 192

उन्होंने कहा कि भाजपा वालों ने भारतीय कानून का मजाक बना दिया है। ‘मैं पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध करूंगा कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री के अधिकारों को न छीनें। ये अधिकार उन्हें संवैधानिक, लोकतांत्रिक, कानूनी और जेल नियमों के तहत मिले मिले हैं। तानाशाह बनने की कोशिश न करें। बता दें कि आबकारी घोटाले में ईडी की गिरफ्तारी के बाद 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। वह इस वक्त दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

https://youtu.be/1FT1s-RLZuI?si=ahjC7zNfki9aQ1a8

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें