Chandauli: चंदौली नौगढ़ ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी अमित कुमार का भावपूर्ण विदाई समारोह

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -बिशाल गुप्ता

Chandauli: नौगढ़-नौगढ़ ब्लॉक सभागार में सोमवार को खंड विकास अधिकारी अमित कुमार के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों तक ने भावनात्मक माहौल में उन्हें विदाई दी। (Chandauli) कार्यक्रम की एसडीएम विकास मित्तल तहसीलदार अनुराग सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह सुड्डु, सीओ नामेन्द्र रावत, प्रधान नीलम ओहरी सहित दर्जनों प्रधान, जनप्रतिनिधि और ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे।

समारोह में सभी ने पुष्पगुच्छ, सीनरी उपहार। और मालाओं से अधिकारी को सम्मानित किया। सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि अमित कुमार ने अपने पद पर रहते हुए विकास कार्यों को पारदर्शिता और ईमानदारी से आगे बढ़ाया। (Chandauli) उनके कार्य करने का तरीका बेहद सरल और जनहितकारी रहा, जिससे ब्लॉक स्तर पर जनता को सीधा लाभ मिला।

WhatsApp Image 2026 01 06 at 11.19.48 AM 3

Also Read –India-Bangladesh Relations: खेल का राजनीतिकरण क्यों? शशि थरूर ने बीसीसीआई को लिया आड़े हाथों, जानें पूरा विवाद

अमित कुमार का स्थानांतरण धानानापुर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी के रूप में हुआ है। विदाई समारोह के दौरान उन्होंने सभी का सम्मान स्वीकार किया और अंत में एक शायरी सुनाकर उपस्थित जनों के दिलों को मोह लिया। उनकी शायरी ने समारोह को भावनात्मक रंग दे दिया और उपस्थित लोगों की तालियों ने पूरे सभागार को गूंजा दिया।

Also Read –India-Bangladesh Relations: खेल का राजनीतिकरण क्यों? शशि थरूर ने बीसीसीआई को लिया आड़े हाथों, जानें पूरा विवाद

जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने कहा कि अमित कुमार का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनके नेतृत्व में ब्लॉक में कई योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हुआ। विदाई के दौरान सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान ऑ एडियो कॉर्पोरेटिव सुधीर कुमार मौर्य एडियो पंचायत उपेंद्र साहनी प्रधान गुरुप्रसाद यादव अशोक यादव दीपक गुप्ता लालसाहब समाज कल्याण सुनील कुमार सिद्धार्थ सिंह राजू केसरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें