EVM Politics: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम विपक्षी नेताओं के निशाने पर है। नतीजों से पहले विपक्ष को ये अनुमान था कि इन राज्यों में केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का बुरा हश्र होने वाला है, जिससे आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में उन्हें मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल होगी। लेकिन जब नतीजे आए तो तेलंगाना को छोड़कर एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
लोकसभा सिक्योरिटी ब्रीच: स्पीकर ओम बिड़ला ने विजिटर गैलरी के पास बनाने पर रोक लगाई. #india24x7livetv #NewsUpdate pic.twitter.com/OBkITKP124
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 13, 2023
इन नतीजों के बाद सबसे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम के खिलाफ मोर्चा खोला। इसके बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर डाली थी। समाजवादी पार्टी ने आम चुनाव से पहले इस लड़ाई को और तेज करने का मना चुकी है। राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी दफ्तर के बाहर लगे विशाल ईवीएम विरोधी पोस्टर इसी ओर इशारा कर रहे हैं।
EVM Politics: ‘ईवीएम हटाओ बैलट लाओ’, सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर
समाजवादी पार्टी के लखनऊ दफ्तर के बाहर रात में एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें ईवीएम हटाकर फिर से बैलेट चुनाव व्यवस्था करने की मांग की गई है। पोस्टर पर लिखा है – ‘ईवीएम हटाओ और देश बचाओ’, ‘ईवीएम हटाओ बैलट लाओ’ । समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव आशुतोष सिंह की ओर से लगाए गए इस पोस्टर में कहा गया कि अमेरिका की तरह भारत में भी बैलेट पेपर पर चुनाव हो।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव नतीजे आने के बाद ये मांग उठा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि जब अमेरिका और जापान जैसे विकसित देश ईवीएम (EVM Politics) की बजाय बैलेट पेपर से चुनाव करा सकते हैं तो हम क्यों नहीं। जब अमेरिका में एक महीने तक काउंटिंग चल सकती है तो फिर यहां इतनी जल्दी क्या है।
सपा की इस मांग पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा कि सपा 2024 की हार को पहले ही भांप चुकी है, इसलिए उनकी तरफ से ईवीएम को लेकर ऐसी बातें कही जा रही हैं। पार्टी का कहना है कि जब विपक्ष के पक्ष में नतीजे आते हैं तो ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं दिखती है, जैसे ही उनकी हार होती है वे ईवीएम मशीन पर दोष मढ़ने लगते हैं।










