Farmers Protest Live: एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन (Farmers Protest Live) का आज सोमवार (26 फरवरी) को 14 वां दिन है। बीते 14 दिनों में किसानों और केंद्र सरकार के बीच कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन हर बार की बातचीत बेनतीजा रही है। इसी कड़ी में किसान आज ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे हैं।
आज रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट जैसे हैं: पीएम मोदी. #india24x7livetv #NewsUpdate #PMModiji pic.twitter.com/uT1k4Co3c5
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 26, 2024
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन नेता और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ मेंहदीपुर बांगर से मार्च करते हुए फलेद कट तक पहुंच गए हैं। लेकिन, आगरा की ओर जाने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे पर किसानों को रोक दिया गया है। पुलिस द्वारा रोक लगाए जाने के बाद किसान उसी जगह धरने पर बैठ गए हैं। इसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लग गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
Farmers Protest Live: किसानों की बात सुने सरकार: राकेश टिकैत
किसानों के इस ट्रैक्टर मार्च पर किसान नेता राकेश टिकैत का भी बयान सामने आया है। उन्होने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा का ट्रैक्टर श्रंखला बनाने का कार्यक्रम निश्चित किया गया है। दिल्ली की ओर जाने वाले हाईवे, खासकर डिवाइडर हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े किए जाएंगे। इस तरह से अलग-अलग तरीके का विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है ताकि सरकार हमारी बात सुने और किसानों को न भूले। उन्होने कहा कि सुबह 11 बजे से तीन बजे तक हाइवे पर ट्रैक्टर खड़े किए जाएंगे।
राकेश टिकैत ने कहा कि राकेश बड़े उद्योगपति केंद्र सरकार को चला रहे हैं। बड़े व्यापारियों को भी लूट का सामान चाहिए। उन्होने कहा जब तक उनकी सभी मांगे केंद्र सरकार नहीं मान लेती, तब तक ये आंदोलन चलता रहेगा। ग्रेटर नोएडा के किसान ट्रैक्टर मार्च में हिस्सा लेने के लिए घरों से निकल पड़े हैं। किसानों के ट्रैक्टर के साथ प्रदर्शन की घोषणा के चलते यूपी गेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हालांकि किसानों ने यूपी गेट पर नहीं आने की बात कही है।










