Fatehpur News : राजस्थान की राजधानी जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से पूरे देश में उबाल है। इसी कड़ी में गुरुवार को फतेहपुर जिले में करणी सेना के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डीएम और एसपी से ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी नही होती है तो एक बड़ा आंदोलन किया जायेगा।
पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी को दी तेलंगाना का CM बनने की बधाई, हर संभव मदद का दिया भरोसा. #india24x7livetv #NewsUpdate #pmmodi #RevanthForTelanganaCM pic.twitter.com/jFB8D1Qnjj
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 7, 2023
Fatehpur News : हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग
करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर सुधीर गौतम ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन देने के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि विगत 2 दिन पहले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी के आवास पर घुसकर 5 अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद मौके से भागने में सफल रहे।

जिलाध्यक्ष ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या के बाद पूरे देश में करणी सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस अभी तक उन हत्यारों का पता तक नही लगा सकी। हमारी मुख्यमंत्री से मांग है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के हत्या में शामिल सभी आरोपियों के साथ जो लोग भी इस हत्याकांड में शामिल है सभी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिस तरह से घर में घुसकर हत्या की गई है उससे साफ है कि राजनैतिक लोगों का कही न कही हाथ जरूर है।

Fatehpur News : नेता और कार्यकर्ता मौजूद
जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो संगठन एक बड़ा आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर तमाम संगठन के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।










