Gaziabad News: यूपी में नाम बदलने का सिलसिला जारी! अब गाजियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव पास

Gaziabad News: यूपी में नाम बदलने का सिलसिला जारी! अब गाजियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव पास
Facebook
X
WhatsApp

Gaziabad News: गाजियाबाद (Gaziabad News) का नाम बदले जाने का प्रस्ताव आज नगर निगम की बैठक में बहुमत से पास हो गया है। अब इस प्रस्ताव को राज्य सरकार को भेजा जाएगा। राज्य सरकार की मुहर लगने के बाद गाजियाबाद का नाम बदल जाएगा। गाजियाबाद का नया नाम क्या होगा यह राज्य सरकार तय करेगी। बता दें कि गाजियाबाद का नाम गजनगर या हरनंदी नगर रखे जाने की चर्चा चल रही है।

Gaziabad News: प्रस्ताव पास होते ही भारत माता की जय के लगे नारे

गाजियाबाद नगर निगम की बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव पारित होते ही सदन में जय श्री राम, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे। जानकारी के मुताबिक केवल दो पार्षदों ने गाजियाबाद के नाम को बदलने के प्रस्ताव का विरोध किया। अब गाजियाबाद के नाम को बदलने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार के पास भेजा जाएगा। गाजियाबाद का नया नाम भी राज्य सरकार ही तय करेगी।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के साथ ही शहर और अन्य स्थानों के नाम बदलने का सिलसिला शुरू हो गया था। इलाहाबाद शहर का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया। फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया गया।

वहीं उत्तर प्रदेश में रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदले गए। मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किया गया। झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन किया गया था।

https://youtu.be/n35STt3SYVA?si=u6_8JFJtMJbPfRJ8

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें