Ghaziabad Incident: गाजियाबाद में कुत्ते के काटने के बाद मासूम की मौत; अखिलेश ने कहा- यह शासन-प्रशासन की…

Facebook
X
WhatsApp

Ghaziabad Incident: गाजियाबाद में कुत्ते के काटने के कारण मासूम की मौत के बाद अब अखिलेश यादव ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जाहिर किया है। अखिलेश ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ऐसे दुखद समाचारों के आने से मन व्यथित हो जाता है। यह हृदयहीन और संवेदना शून्य शासन-प्रशासन का निम्नतम रूप है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था बाद में खबर आई कि वीडियो गाजियाबाद का है। जहां कुत्ते के काटने से एक 13 साल के मासूम की मौत हो गई।

गाजियाबाद में एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। विजय नगर की चरण सिंह कॉलोनी में रहने वाले शावेज के स्वजन ने आरोप लगाया कि उसे डेढ़ माह पहले एक महिला के पालतू कुत्ते ने काटा था। मगर तब डांट के डर से उसने घर नहीं बताया। तीन दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने बताया कि रेबीज का संक्रमण हो गया है। उसे दिल्ली के जीटीबी और एम्स लेकर गए, लेकिन यहां भी चिकित्सकों ने जवाब दे दिया और सोमवार रात किशोर ने दम तोड़ दिया।

https://youtu.be/B8bnBejmM9Q?si=TMPkROSneeUM78Zf

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=55849

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें