Ghaziabad News : अनोखा मामला ,लग्जरी कार से 12 बकरी चुराकर फरार हुए चोर

Facebook
X
WhatsApp

Ghaziabad News : गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। क्षेत्र में बकरी चोरी करने वाला एक गैंग सक्रिय है। लग्जरी गाड़ी से बकरी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले इस गैंग की वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में इस गैंग द्वारा एक मजदूर की 12 बकरियां चोरी की गई थी। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में इस गैंग की पूरी वारदात कमरे में कैद हो गई। जिसके बाद मजदूर ने मसूरी थाने में चोरों के खिलाफ शिकायत दी है।

Ghaziabad News : लग्जरी कार से बकरी चुराकर फरार हुए चोर

21 goats stolen from Delhi number luxury car | दिल्ली नंबर की लग्जरी कार  में चोरी की 21 बकरियां: दुर्घटना के बाद बकरी चोर वाहन छोड़कर हुआ फरार, पांच  मवेशियों की हुई मौत - Chhapra News | Dainik Bhaskar

गाजियाबाद के मसूरी थाने में शिकायत देते हुए पीड़ित शहजाद ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मसूरी थाना क्षेत्र के बड़का आरिफपुर निवासी शहजाद के घर में यह वारदात हुई है। पीड़ित ने बताया कि उसके घर में दरवाजा नहीं है। बीती रात लगभग 3 बजे एक लग्जरी कार में सवार चार लोग उसके घर में पहुंचे और दो लोग खूंटे से बंधी उसकी बकरियों को खोलने लगे, जबकि एक व्यक्ति बकरियों को जल्दी-जल्दी कार में रख रहा था। चौथा व्यक्ति कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ था। सभी चोर कुछ ही देर में बकरियां चुरा कर मौके से भाग गए। बकरियों के शोर करने पर जब उसकी आंख खुली तो वे सफेद कार से जा रहे थे।

WhatsApp Image 2024 05 21 at 13.36.06

Ghaziabad News : पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

चोरी की पूरी वारदात पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चोर जल्दी-जल्दी खूंटे से बकरियों को खोल रहे हैं। जबकि एक चोर बकरियों को कार में रख रहा है। कुछ ही दूरी पर कार खड़ी हुई है और सभी बकरियों को कार में भरकर कर ले गए। पिछले कुछ समय से आसपास के गांव में बकरी चोरी की वारदात बढ़ गई है। मसूरी थाना प्रभारी ने बताया कि पिछले कई दिनों से बकरी चोरी की शिकायतें मिल रही है।

image 270

आज बकरी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के सदस्य कैमरे में कैद हो गए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। मसूरी थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित शहजाद की शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है, जबकि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है .

https://youtu.be/uqpVYEJmFgA?si=L1NHo_89pb_St8f1

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें