Golden Temple: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर इलाके में फिर हुआ धमाका, तीसरे ब्लास्ट से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस

Facebook
X
WhatsApp

Golden Temple: पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर इलाके में एक के बाद एक सिलसिलेवार धमाके हो रहे है. पहले हुए 2 धमाकों के बाद गुरुवार को तीसरा धमाका हो गया. पहले हुए धमाकों से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर यह धमाका हुआ है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और जांच शुरू कर दी है. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास चारों तरफ से इलाके को सील कर दिया है.

स्वर्ण मंदिर के पास धमाके जैसी तेज़ आवाज़ सुनाई देने के बाद श्री गुरु रामदास जी निवास भवन के बाहर पुलिस ने संदिग्धों को घेरा. अमृतसर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह ने बताया कि हमें रात में 12:15 बजे के आसपास जानकारी मिली की एक धमाके जैसी भारी आवाज़ सुनाई दी है शायद फिर से धमाका हुआ है. (Golden Temple) हम अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं कि यह एक धमाका था इसकी जांच की जा रही है.

लोगों को सत्यापित किया जा रहा है: वहीं घटना को लेकर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के मैनेजर विकरमजीत सिंह का कहना है कि श्री गुरु रामदास सरां के पिछली तरफ गलियारे में यह हादसा हुआ है. इससे कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है. लेकिन लगातार हो रहे धमाकों से लोगों में दहशत है.

पहले भी हो चुके हैं 2 धमाके

अमृतसर के हेरिटेज स्ट्रीट इलाके में बीते शनिवार को पहला बम धमाका हुआ था. हेरिटेज स्ट्रीट के नजदीक एक मिठाई की चिमनी की वजह से यह धमका हुआ. धमाका इतना तेज था कि कांच और कंकड़ उछलकर श्रद्धालुओं पर आ गिरे थे. कुछ घरों की खिड़कियों के शीशे तक टूट गए थे. इस धमाके के करीब 32 घंटे बाद दूसरा धमाका हुआ था. बीते सोमवार को सुबह करीब साढ़े 6 बजे यह धमाका हुआ था.

https://youtu.be/stRjmaDz4tM

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/the-kerla-story-those-who-were-abusing-were-telling-bjps-chamcha-are-apologizing-after-watching-the-film/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें