Gonda News : भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में हर्ष फायरिंग , गोलियों की तड़तड़हाहट से गूंजा इलाका

Gonda News : भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में हर्ष फायरिंग , गोलियों की तड़तड़हाहट से गूंजा इलाका
Facebook
X
WhatsApp

Gonda News : यूपी के गोंडा से चर्चित कैसरगंज संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में फायरिंग का वीडियो सामने आया है। हर्ष फायरिंग में गोलियों की तड़तड़ाहट के साथ धुआं भी दिखाई पड़ा। करण, सांसद बृजभूषण सिंह के छोटे बेटे हैं। शुक्रवार को उन्होंने दलबल के साथ नामांकन किया था। शनिवार को विश्नोहरपुर से सुबह काफिला निकला और जगह-जगह स्वागत का कार्यक्रम चल रहा। काफिला निकला तो तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में बेलसर (रगड़गंज) बाजार का इलाका गोलियों से गूंज उठा।

Gonda News : जानिए पूरा मामला

gonda news


गोंडा दिवानी परिसर के सीनियर एडवोकेट अविनाश चंद्र पांडेय और कृष्ण मोहन तिवारी समेत अन्य अधिवक्ताओं ने हर्ष फायर का गलत बताया और इसकी निंदा की। अधिवक्ताओं ने बताया कि आईपीसी की धारा 304 ए में दो साल की सजा और एक लाख का जुर्माना का प्रावधान है। अधिवक्ताओं ने कहा कि इससे ध्वनि प्रदूषण के साथ समाजिक मर्यादाओं का उलंघन है और कानूनी प्रक्रिया का उलंघन है। जो भी ऐसी खूशी का इजहार करता है वह गलत है और नैसर्गिक न्याय विधि के विपरित है। साथ ही अगर किन्हीं परिस्थितियों में किसी की मौत हो जाती है तो आई पीसी की धारा 302 में हत्या का प्रावधान है। बता दें कि सैकड़ों समर्थकों की उमड़ी भीड़ के बीच पुलिस प्रशासन तमाशबीन बना रहा। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

image 70

Gonda News : लगातार कई राउंड की फायरिंग


इतना ही नहीं पार्टी प्रत्याशी के फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर बाकायदा इसका वीडियो भी अपलोड किया गया। जिसमें नवाबगंज पालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह वीडियो बनाने वाले समर्थक को रोकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान लगातार कई राउंड फायरिंग की गई। मालूम हो कि महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को भाजपा ने टिकट दिया है।

नामांकन से पहले शुक्रवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनके पक्ष में जनसभा की। शनिवार सुबह कैसरगंज सांसद के बेटे व भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह की गाड़ियों का काफिला निकला। इस वजह जाम लग गया। इस दौरान लोग घंटों तक परेशान रहे। इस दौरान भीड़ के बीच फायरिंग शुरू हो गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। मामले से काफी देर तक पुलिस प्रशासन व एसटीएफ की टीम को इसकी खबर न लगी। पुलिस अधिकारियों ने छानबीन की बात कही है।

NGT orders to inquiry against Brij Bhushan Sharan Singh in illegal ...

Gonda News : हर्ष फायरिंग करने पर हो सकती है सजा

उल्लेखनीय है कि हर्ष फायरिंग की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस सख्त हो गई है। शादी या किसी भी खुशी के अवसर पर रुतबा दिखाने के लिए हर्ष फायरिंग करने वाले अब सीधे जेल जाने की व्यवस्था है। हर्ष फायरिंग करने पर जुर्माना भी भरना होता है। इतना ही नहीं हर्ष फायरिंग के लिए उकसाने वाले पर भी पुलिस कार्रवाई होने का प्रावधान है। हर्ष फायरिंग करने पर दो साल की सजा या एक लाख रुपये का जुर्माना तथा दोनों से दंडित हो सकते है।

हर्ष फायरिंग करने वाले के साथ हर्ष फायरिंग के लिए उकसाने वालों पर भी कार्रवाई का प्रावधान है। हर्ष फायरिंग के मामले में कार्यक्रम के आयोजक पर भी कार्रवाई का प्रावधान है। मालूम हो कि फरवरी 2022 में मझौलिया के माधोपुर गांव में फायरिंग का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। मामले में तकनीकी शाखा की जांच के बाद पुलिस ने माधोपुर शेख टोली के अरुण दास व औरंगजेब आलम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मामला हर्ष फायरिंग का हीं सामने आया था। पुलिस ने दोनों पर कार्रवाई भी की थी।

यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को भाजपा ने दी टिकट

इसी तरह से मार्च 2022 में चनपटिया थाना क्षेत्र के लोहियरिया चौक के समीप सिकटा के शिकारपुर गांव के सौरव कुमार को पैर में गोली लग गई थी। वह अपने चाचा और चाची के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान बारात में हुई हर्ष फायरिंग की गोली उसे लग गई। महीनों वह अस्पताल में रहा। चिकित्सा के बाद उसकी जान तो बच गई। अभी भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है।इसी क्रम में मार्च 2022 में चनपटिया थाना क्षेत्र के लोहियरिया चौक के समीप सिकटा के शिकारपुर गांव के सौरव कुमार को पैर में गोली लग गई थी। वह अपने चाचा और चाची के साथ घर लौट रहा था।

इसी दौरान बारात में हुई हर्ष फायरिंग की गोली उसे लग गई। महीनों वह अस्पताल में रहा। चिकित्सा के बाद उसकी जान तो बच गई। अभी भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है।इसी तरह जून 2023 में हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने लौरिया थाना क्षेत्र के तेलपुर निवासी बहरुल होदा के पुत्र आफताब आलम को गिरफ्तार किया था।उसके घर से एक एयरगन, 12 बोर का छह कारतूस, 315 बोर का छह खोखा , रिवाल्वर की दो कारतूस जब्त की गई थी।

https://youtu.be/Q7M-6yaj8Sc?si=Ysd0rSH6SH-tfq9g

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें