Halal Products: सीएम योगी हुए सख्त! हलाल सर्टिफिकेशन से जुड़े उत्पादों की बिक्री पर बैन लगाने की तैयारी

Halal Products: सीएम योगी हुए सख्त! हलाल सर्टिफिकेशन से जुड़े उत्पादों की बिक्री पर बैन लगाने की तैयारी
Facebook
X
WhatsApp

Halal Products: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हलाल सर्टिफिकेशन को लेकर सख्त कार्रवाई की गई है। हजरतगंज कोतवाली में हलाल सर्टिफिकेशन देकर उत्पाद बेचने वाली कंपनियों पर FIR दर्ज हुई है।

शैलेंद्र शर्मा की शिकायत पर हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज हुआ है। FIR में कहा गया है कि कुछ कंपनियों द्वारा एक मजहब विशेष के ग्राहकों को मजहब के नाम से कुछ उत्पादों पर हलाल प्रमाणपत्र प्रदान कर उनकी बिक्री बढ़ाने के लिए आर्थिक लाभ लेकर छल करते हुए हलाल प्रमाण पत्र विभिन्न उत्पादन के लिए निर्गत किए जा रहे हैं।

Halal Products: हलाल प्रमाण पत्र निर्गत कर अनुचित लाभ अर्जित किया

FIR में लिखा गया है कि पूरे प्रदेश भर में इस प्रकार के उत्पाद बाजार देखे जा सकते हैं जो सरासर जन आस्था के साथ खिलवाड़ है। बिना किसी अधिकार के कूट रचित दस्तावेज के द्वारा कूटरचित प्रमाण पत्र के माध्यम से उपरोक्त कंपनियों द्वारा हलाल प्रमाण पत्र निर्गत कर अनुचित लाभ अर्जित किया जा रहा है। साथ ही जन आस्था के साथ खिलवाड़ भी किया जा रहा है। इन कंपनियों द्वारा एक वर्ग विशेष को प्रभावित करने के लिए कूट रचित प्रपत्रों का प्रयोग कर किया जा रहा है तथा निर्धारित मानकों का पालन भी नहीं किया जा रहा है।

एसके शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई FIR में कहा गया है कि मुझे आशंका है कि इस अनुचित लाभ को समाज विरोधी /राष्ट्र विरोधी तत्वों को पहुंचाया जा रहा है। इस प्रकार एक समाज विरोधी षड्यन्त्र एक समुदाय विशेष एवं उनके उत्पादों के विरुद्ध किया जा रहा है। यहां तक की शाकाहारी उत्पादों जैसे सौंदर्य प्रसाधन तेल, साबुन, टूथपेस्ट, मधु आदि की बिक्री हेतु हलाल प्रमाण पत्र दिया जा रहा है जबकि शाकाहारी वस्तुओं पर ऐसे किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होती है।

https://youtu.be/OaXFBBFuRIk?si=-QxYXawKKfRTCNRP

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें