hamirpur incident: सीवर के मेनहोल में गिरकर सिपाही की मौत, बचाने आए भाई की भी नहीं बची जान

Facebook
X
WhatsApp

hamirpur incident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां यूपी पुलिस का एक सिपाही सीवर के मेन होल में गिर गया. उसे बचाने के लिए बड़े भाई भी मेन होल में कूद गए. देखते ही देखते दोनों भाइयों की सीवर के गंदे पानी में डूबने से मौत हो गई.

घटना सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव की है. सिपाही की पहचान इसी गांव के रहने वाले लाल बहादुर उर्फ कल्लू के रूप में हुई है. (hamirpur incident) उसकी तैनाती कौशांबी के मंझनपुर थाने में थी.

image 130

सिपाही के बड़े भाई शत्रुघ्न सिंह के मुताबिक उनका पुराना घर जर्जर हो गया था. (hamirpur incident) नया मकान बनाने के लिए कल्लू 7 दिन की छुट्टी लेकर घर आया था. यहां बुधवार की शाम को उसके दोनों छोटे भाई कल्लू और रामसेवक सीवर टैंक पर बैठकर मकान बनाने की योजना पर बात कर रहे थे. इतने में सीवर का ढक्कन टूट गया और कल्लू सीवर में गिर गया. (hamirpur incident) उसे बचाने के लिए रामसेवक ने सीवर के टैंक में छलांग लगाई, लेकिन दोनों ही डूबने लगे और देखते ही देखते दोनों की मौत हो गई.

hamirpur incident: सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. (hamirpur incident) पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह घटना एक बार फिर से सीवर टैंक की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है. सीवर टैंक के ढक्कन को हमेशा बंद रखना चाहिए और टैंक की नियमित सफाई भी करनी चाहिए.

https://youtu.be/dmNmKaQ1r4s?si=QIny23Ny13SXkg_D

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें