Hamirpur News: चंद्रावल नदी में कूदी वृद्ध महिला, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान !

Facebook
X
WhatsApp

Hamirpur News: मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नारायच गांव में चंद्रावल नदी के पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक वृद्ध महिला ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, नदी में कूदी वृद्ध महिला की पहचान सूरजा पत्नी सहदेव निवासी किशनपुर रमना के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को नदी से बाहर निकाला।

इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मौदहा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।

फिलहाल महिला द्वारा नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना को लेकर पुलिस आवश्यक जानकारी जुटा रही है।

रिपोर्टर-  जीतेन्द्र कुमार, हमीरपुर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें