Kanpur News: दक्षिण जोन में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बर्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही और कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धीरज निवासी गोविंद नगर, कानपुर नगर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से बरामद तीन मोटरसाइकिलों में एक बाइक थाना बर्रा क्षेत्र से, दूसरी घाटमपुर क्षेत्र से और तीसरी कानपुर देहात से चोरी की गई थी।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी वाहन चोरी से संबंधित करीब पांच मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
वहीं, पुलिस अब अभियुक्त के गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही चोरी किए गए अन्य वाहनों की बरामदगी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को दक्षिण जोन में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।









