Hapur News : हापुड़ में 112 पर फर्जी मर्डर कॉल, युवक सुरक्षित, पुलिस ने ली राहत

Facebook
X
WhatsApp

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने डायल 112 पर फोन कर दिनदहाड़े हत्या (मर्डर) होने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस महज चंद मिनटों में पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई। (Hapur News) पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत 112 नंबर पर कॉल करने वाले युवक से संपर्क किया और उसे सामने बुलाया। जब पुलिस ने युवक से हत्या के बारे में जानकारी ली तो युवक का जवाब सुनकर सभी हैरान रह गए। युवक ने पुलिस से कहा कि “उसका मर्डर हो गया है।”

Hapur News: सही-सलामत युवक को देख पुलिस भी रह गई दंग

जब युवक पुलिस के सामने बिल्कुल सही-सलामत खड़ा दिखाई दिया, तो पुलिसकर्मी भी अचंभित रह गए। (Hapur News) इसी दौरान युवक के परिजन भी घर से बाहर आ गए और पुलिस को पूरे मामले की सच्चाई बताई।परिजनों ने पुलिस को बताया कि कॉल करने वाला युवक मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है। इसी मानसिक स्थिति के चलते उसने 112 नंबर पर इस तरह की भ्रामक सूचना दे दी।

Also Read –Gorakhpur News: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने लोगों की समस्याओं का समाधान वादा किया

पुलिस ने ली राहत की सांस

पूरी स्थिति स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि, पुलिस ने परिजनों को युवक की देखरेख और समय पर इलाज कराने की सलाह दी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Also Read –Gallantry Awards 2026: शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, कर्नल सोफिया को मिला विशिष्ट सेवा पदक; सूची में और भी नाम

फर्जी कॉल से आपात सेवाएं होती हैं प्रभावित

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डायल 112 जैसी आपात सेवा पर गलत या भ्रामक सूचना देने से न केवल पुलिस संसाधनों का दुरुपयोग होता है, बल्कि किसी वास्तविक आपात स्थिति में मदद पहुंचने में भी देरी हो सकती है। (Hapur News) फिलहाल पुलिस ने मामले को समझाइश के साथ शांत कर दिया है और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

थाना प्रभारी का बयान

इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि“डायल 112 पर हत्या की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि कॉल करने वाला युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसने भ्रम की स्थिति में कॉल की थी। युवक पूरी तरह सुरक्षित है। परिजनों को उसे उचित इलाज दिलाने और निगरानी रखने की सलाह दी गई है।”

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें