Hardoi News : हरदोई में 28 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 885 जोड़ों ने सात फेरे लेकर गृहस्थ जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, हरदोई के सांसद जयप्रकाश रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती के साथ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी उपस्थित रहे।
Hardoi News : 60 जोड़ों के हुए निकाह
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 885 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ कराया गया। इसमें से 60 जोड़ों का निकाह भी शहर काजी द्वारा कराया गया। इसके उपरांत वहां मौजूद नव दंपतियों व अतिथियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सुरक्षा की चाक चैबंद व्यवस्था रही। सांसद जयप्रकाश रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रदेश में काफी लोकप्रिय हो रही है। खास तौर पर उन गरीब असहाय और आर्थिक तौर पर असक्षम परिवार जो अपनी बेटी या अपने पुत्र का विवाह नहीं कर पा रहे थे उनके लिए यह योजना काफी लाभदायक है।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह पूरी विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। फरवरी में पुनः मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद उनका सत्यापन कराकर विवाह कार्यक्रम कराया जाना प्रस्तावित है।

Hardoi News : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभ
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब और असहाय परिवारों के बेटे-बेटियों के विवाह के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े पर 51000 खर्च किए जाते हैं जिसमें से 35000 रुपए कन्या के खाते में स्थानांतरित किए जाते हैं जबकि शेष राशि से उपहार आदि दिए जाते हैं। जिला प्रशासन की ओर से नव वधु को कई अन्य उपहार भी दिए जाते हैं।

इस योजना के तहत पात्रता के लिए निम्नलिखित शर्तें हैं:

वर या वधू की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
वर या वधू की पारिवारिक वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
वर या वधू किसी भी धर्म से हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और असहाय परिवारों के लिए एक वरदान है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बेटे-बेटियों के विवाह के सपने को साकार करने में मदद करती है।
Comments 1