Hardoi News : हरदोई जिले के विकासखंड हरियावां के भदेवरा गांव में स्थित गईकोरा वाले शिव मंदिर पर 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य रामायण पाठ और दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक विजय दीक्षित “हन्नु” ने बताया कि भगवान राम मर्यादा और आदर्श के प्रतीक हैं और हम सभी देशवासियों की आस्था उनसे जुड़ी हुई है। अयोध्या में भगवान श्री राम के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
Mukesh Ambani Antilia : राम नाम से सजा मुकेश अंबानी का एंटीलिया हाउस, एंटीलिया की सजावट देखने पहुंच रहें लोगhttps://t.co/9VfCTT1poo#RamMandirPranPrathistha #RamLalla #india24x7livetv#MukeshAmbaniAntilia pic.twitter.com/oNxzhwxOnY
— Shivani Verma (@Shivani75372259) January 22, 2024
Hardoi News : प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामायण पाठ और दीपोत्सव
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे से रामायण पाठ से होगी। पाठ का समापन शाम 6 बजे होगा। इसके बाद भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर को विद्युत रोशनी से सजाया जाएगा। साथ ही भव्य कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। आने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
Hardoi News : सनातनियों के जीवन का अनूठा दिन
कार्यक्रम के आयोजक विजय दीक्षित “हन्नु” ने जनता से अपील करते हुए कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आगामी 22 जनवरी को घर-घर दीप जलाएं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर जैसा ऐतिहासिक कार्यक्रम हम लोगों के जीवन में होने जा रहा है। पिछले 500 वर्षों के भीषण संघर्ष के बाद भगवान राम का मंदिर बनकर तैयार हुआ है। जिसमें भगवान श्री रामलला विराजमान होंगे। यह दिन सभी सनातनियों के जीवन का अनूठा दिन होगा। इस पावन एवं ऐतिहासिक दिन पर सभी लोग घर-घर दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएं।भदेवरा शिव मंदिर पर होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। यह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक आयोजन होगा, जिसमें देशभर के लोग शामिल होंगे।










