IND vs AUS: रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, लगातार 14वीं बार हारे टॉस

Facebook
X
WhatsApp

IND vs AUS: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा एक बार फिर टॉस जीतने में नाकाम रहे. (IND vs AUS) इस तरह रोहित शर्मा वनडे फॉर्मेट में लगातार 14वीं बार टॉस हारे हैं. अब तक किसी कप्तान ने इससे ज्यादा लगातार टॉस नहीं हारे हैं.

वहीं, रोहित शर्मा के बाद लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तानों की फेहरिस्त में वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा दूसरे नंबर पर काबिज हैं. ब्रायन लारा लगातार 12 वनडे मैचों में टॉस हारते रहे. रोहित शर्मा और ब्रायन लारा के बाद तीसरे नंबर पर नीदरलैंड्स के पीटर बोरेन हैं. पीटर बोरेन लगातार 11 मैचों में टॉस हारते चले गए.

image 37

IND vs AUS: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करेगा ऑस्ट्रेलिया

आज चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने हैं. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस तरह भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए रनों का पीछा करना होगा. बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगी. इसके बाद टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा. अगर भारतीय टीम फाइनल खेलती है तो खिताबी मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन अगर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहती है तो लाहौर में फाइनल खेला जाएगा.

image 38

अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर अपने अभियान का आगाज किया. इसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया. जबकि भारत ने अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया. बहरहाल, अब भारतीय टीम पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सामने है.

https://youtu.be/o9yccvj5Y0o?si=HfCbyxrNqsLjSIFo

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें