India Canada Row: निज्जर मामले में और सख्त हुआ भारत, कनाडा से 41 राजनयिकों को वापस बुलाने का लिया फैसला

Facebook
X
WhatsApp

India Canada Row: भारत ने कनाडा के बीच चल रहे राजनयिक विवाद के बीच बड़ी खबर आई है। भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कनाडा से अपने 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा है। ने मंगलवार को बताया कि भारत ने कनाडा से कहा है कि वो 10 अक्टूबर तक 41 राजनयिकों को वापस बुलाए।

पिछले हफ्ते कनाडा ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बयान देकर भारत सरकार पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। (India Canada Row) हालांकि, भारत ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे बेतुका और प्रेरित बताया है।

कनाडा के भारत में 62 राजनयिक

सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारत ने कनाडा के उन राजनयिकों की राजनयिक छूट को रद्द करने की धमकी दी है, जिन्हें 10 अक्टूबर के बाद देश छोड़ने के लिए कहा गया है। बता दें कि कनाडा के भारत में 62 राजनयिक मौजूद हैं। भारत ने कहा है कि कनाडा के राजनयिकों की कुल संख्या 41 तक कम की जानी चाहिए।

कनाडा ने नई दिल्ली को निराश किया- जयशंकर

हालांकि, भारत और कनाडा विदेश मंत्रालयों ने इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि है कि कनाडा ने पहले अपने यहां भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा और धमकी का माहौल बनाया। उन्होंने कहा कि कनाडा में सिख अलगाववादी समूहों की मौजूदगी ने नई दिल्ली को निराश किया है।

https://youtu.be/dNJ2_l4agpI?si=XC2_jFNT2gmVDWDv

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें