India-US relations: भारत-अमेरिका व्यापारिक तनाव के बीच वॉशिंगटन से आई बड़ी खुशखबरी, लाखों भारतीयों को मिलेगा सीधा फायदा, जाने पूरा मामला

Facebook
X
WhatsApp

India-US relations: भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों में हालिया तनाव के बीच भारतीय नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है।( India-US relations) वाशिंगटन डीसी से जारी बयान में अमेरिका में भारत के राजदूत ने जानकारी दी है कि अब अमेरिका में रह रहे भारतीयों और वहां जाने की योजना बना रहे यात्रियों को कांसुलर सेवाओं के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। 1 अगस्त से अमेरिका के 8 प्रमुख शहरों में 9 नए कांसुलर आवेदन केंद्र खोले जा रहे हैं।(India-US relations) इस पहल से न सिर्फ दस्तावेजी प्रक्रिया में तेजी आएगी, बल्कि पासपोर्ट, वीजा, ओसीआई, पीआईओ और अन्य सेवाओं से जुड़े कार्यों को लेकर लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।यह कदम अमेरिका में बसे भारतीय समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांगों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अब नागरिकों को बड़ी दूरी तय कर भारतीय दूतावास या कॉन्सुलेट जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

WhatsApp Image 2025 08 01 at 11.41.13 AM 5

Also Read – Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत: कानपुर देहात के चिराना गांव का प्राथमिक विद्यालय

भारत के राजदूत ने दी बड़ी जानकारी

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक अहम जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया, “हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम अमेरिका के बॉस्टन, कोलंबस, डलास, डेट्रॉइट, एडिसन, ऑरलैंडो, रैले और सैन जोस जैसे आठ शहरों में नए भारतीय कांसुलर आवेदन केंद्र शुरू कर रहे हैं। इसके अलावा, जल्द ही लॉस एंजेलेस में भी एक और केंद्र खोला जाएगा। इन नए केंद्रों की शुरुआत से हमारी सेवाएं और ज्यादा शहरों तक पहुंचेंगी, जिससे भारतीय नागरिकों को पासपोर्ट, वीजा, ओसीआई जैसी सुविधाएं पहले से बेहतर और तेज़ तरीके से मिल सकेंगी।

Also Read – India-Syria Relations: भारत ने कट्टर मुस्लिम देश से बढ़ाई दोस्ती, पूर्व अल-कायदा नेता से पहली आधिकारिक मुलाकात, क्या है इसके पीछे का खेल?

अमेरिका में भारतीयों को बड़ी राहत

राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने बताया कि अब अमेरिका में रहने वाले भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों को पासपोर्ट, वीज़ा, और ओसीआई जैसी सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं के लिए कई लोग पहले घंटों का सफर करते थे, लेकिन( India-US relations) अब नए कांसुलर आवेदन केंद्रों की शुरुआत से यह काम नजदीक में ही हो जाएगा। इससे ना सिर्फ आवेदन प्रक्रिया तेज़ होगी, बल्कि सेवाएं अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और प्रभावी भी बनेंगी।

अमेरिका में भारतीयों की बढ़ती आबादी को मिला तोहफा

राजदूत ने यह भी कहा कि अमेरिका में भारतीय समुदाय की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत सरकार लगातार कदम उठा रही है। नए केंद्रों की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और ज़रूरी पहल है। इन केंद्रों के माध्यम से भारत और अमेरिका के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक रिश्तों को भी और मजबूती मिलेगी।

मोदी सरकार की बड़ी पहल

यह कदम भारत सरकार की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें विदेशों में बसे भारतीयों को भी पूरी सुविधा और सम्मान दिया जाता है।( India-US relations)राजदूत क्वात्रा ने भारतीय समुदाय को धन्यवाद देते हुए अपील की है कि वे इन नई सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएं और इसे अपने अनुभवों से और बेहतर बनाने में सहयोग करें।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें