
India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मुकाबले के आखिरी दिन (27 जुलाई) रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार बैटिंग की और इंग्लैंड को जीत से महरूम कर दिया। जडेजा 107 रन और सुंदर 101 रन बनाकर नॉटआउट रहे। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 203 रनों की साझेदारी हुई।
आखिरी दिन के खेल में एक बड़ा बवाल भी हुआ। जब भारत का स्कोर 4 विकेट पर 386 रन था और उसकी लीड 75 रन की हो चुकी थी, तब इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स दोनों बल्लेबाजों के पास गए और ड्रॉ के लिए उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की। लेकिन जडेजा और सुंदर ने हाथ मिलाने से मना कर दिया क्योंकि दोनों शतक के करीब थे। (India vs England) जडेजा 89 और सुंदर 80 रन पर खेल रहे थे।
Also Read –CM Yogi News: योगी आदित्यनाथ ने रचा इतिहास! यूपी के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले बने पहले नेता
इससे बेन स्टोक्स गुस्से में आ गए और उन्होंने जडेजा पर तंज करते हुए कहा, “आप हैरी ब्रूक के खिलाफ टेस्ट शतक बनाएंगे।” इसके बाद इंग्लैंड टीम ने अपने पार्ट टाइम गेंदबाजों जो रूट और हैरी ब्रूक से गेंदबाजी करवाई, ताकि बल्लेबाज जल्दी से रन बनाकर मैच खत्म करें। (India vs England) लेकिन जडेजा और सुंदर ने अपने शतक पूरे किए, और आखिरकार मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया।
India vs England: क्या स्टोक्स ने जडेजा से मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया?
अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऐसा लगता है कि बेन स्टोक्स ने रवींद्र जडेजा से हाथ नहीं मिलाया। (India vs England) मैदान पर जो माहौल था, उसे देखकर कुछ लोगों को यकीन हो गया कि दोनों के बीच कुछ नहीं हुआ। इस मामले पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी अपनी राय दी है।
Also Read –1 August Movie Release: 1 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी दो बड़ी फिल्में, जानिए कौन मारेगा बाजी
संजय मांजरेकर ने कहा
मैच खत्म होने के बाद जडेजा खुद बेन स्टोक्स से हाथ मिलाने गए, लेकिन बेन अभी भी गुस्से में थे। जब मैदान पर बात हो रही थी, तो जडेजा इसे बहुत अच्छे से संभाल रहे थे और मुस्कुरा रहे थे। आखिरकार, बेन स्टोक्स ने जडेजा से हाथ नहीं मिलाया। (India vs England) मुझे लगा कि जडेजा का सब्र टूट चुका है, क्योंकि उन्होंने काफी देर तक खुद को शांत रखा था।” हालांकि, सच कुछ और था। मैच खत्म होते ही इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स खुद आगे आए और रवींद्र जडेजा से हाथ मिलाया। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बेन स्टोक्स और जडेजा की हाथ मिलाते हुए तस्वीर अपने X अकाउंट पर शेयर की।
बेन स्टोक्स ने कहा कि उन्हें भारतीय टीम का काफी सम्मान है। स्टोक्स ने कहा, “जब मुझे लग गया कि मैच ड्रॉ हो जाएगा, तो मैंने अपने मुख्य गेंदबाजों को चोट से बचाने के लिए उन्हें बॉलिंग से हटा लिया। अगर सुंदर और जडेजा जैसे खिलाड़ी शतक बनाकर अपनी टीम को बचाते हैं, तो यह किसी जीत से कम नहीं है।










