USA News: अमेरिका में भारतीय शोधकर्ता बदर खान को किया गया गिरफ्तार, हमास का प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप

Facebook
X
WhatsApp

USA News: अमेरिका के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में पढ़ रहे एक भारतीय छात्र बदर खान सूरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. (USA News) वो वहां पोस्ट डॉक्टरेट फेलो थे और अब उन्हें अमेरिका से निर्वासित किया जाएगा.

खान के वकील के अनुसार, उन्हें सोमवार रात वर्जिनिया स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ नकाबपोश एजेंट उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचे. गिरफ्तारी के कागजात के अनुसार, इन एजेंटों ने खुद को होमलैंड सिक्योरिटी विभाग का अधिकारी बताया और खान को सूचित किया कि सरकार ने उनका वीजा रद्द कर दिया है.

USA News: सूरी के वकील ने कही ये बात

सूरी के वकील हसन अहमद ने खान की रिहाई के लिए दायर याचिका में तर्क दिया है कि उनकी गिरफ्तारी का कारण उनकी पत्नी का फलस्तीनी मूल का अमेरिकी नागरिक होना है. (USA News) वकील का कहना है कि सरकार को संदेह है कि सूरी और उनकी पत्नी अमेरिकी विदेश नीति के तहत इजरायल के प्रति अपनाए गए रुख के विरोधी हैं, जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया गया है.

सूरी पर फिलिस्तीनी संगठन हमास का प्रचार करने का आरोप लगाया गया है, जिसे अमेरिका ने एक आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है. इसके अलावा, उन पर एक ज्ञात या संदिग्ध आतंकी के साथ करीबी संबंध रखने का भी आरोप है.

image 194

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने बयान में कही ये बात

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की सहायक सचिव ट्रिशिया मैक्लॉघलिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सूरी जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में छात्र थे और वहां हमास का प्रचार कर रहे थे. वह सोशल मीडिया पर यहूदी-विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने में सक्रिय थे.”

उन्होंने लिखा, ‘सूरी का एक ज्ञात या संदिग्ध आतंकवादी से निकट संबंध है, जो हमास का वरिष्ठ सलाहकार है. विदेश मंत्री ने 15 मार्च 2025 को एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि सूरी की गतिविधियां और अमेरिका में उनकी मौजूदगी उन्हें आईएनए की धारा 237(ए)(4)(सी)(आई) के तहत निर्वासन के लायक बनाती है.’

https://youtu.be/LV3T_b6bafg?si=v8s0zrVEOalvknWe

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें