Chandauli: कुर्मा बंधी में डूबने से मासूम अंशिका की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: चंदौली जनपद के चकरघट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठठवाँ गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय बच्ची अंशिका की कुर्मा बंधी में डूबने से मौत हो गई। मासूम की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

अंशिका (8 वर्ष), जो मझगाई गांव निवासी राजेश की पुत्री थी, अपनी बड़ी बहन सोनाली (11 वर्ष) और गांव के अन्य बच्चों के साथ कुर्मा बंधी में नहाने गई थी। (Chandauli) नहाते समय अंशिका गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

WhatsApp Image 2025 07 26 at 5.40.21 PM

Also Read –M Chinnaswamy Stadium Unsafe: क्या चिन्नास्वामी स्टेडियम बंद होगा? IPL और वर्ल्ड कप मैचों पर भारी संकट, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा!

घटना की सूचना मिलते ही अंशिका के परिवार में कोहराम मच गया। (Chandauli) मजदूरी कर परिवार पालने वाले राजेश की तीन बेटियों और एक बेटे में अंशिका सबसे छोटी थी। उसकी असमय मृत्यु से घर में मातम का माहौल है, वहीं पूरे गांव में शोक की छाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही चकरघट्टा थाना प्रभारी दयाराम गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Also Read –Naagin 7 Start Date: नागिन 7 के इंतज़ार का हुआ अंत, रिलीज डेट पर से उठ गया पर्दा

यह हृदयविदारक घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और निगरानी की जरूरत को उजागर करती है, विशेषकर तालाबों और जल स्रोतों के पास।

शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

रिपोर्ट -विशाल गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें