Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर को मोदी का मेगा गिफ्ट, चिनाब ब्रिज, अंजी ब्रिज और वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा!

Facebook
X
WhatsApp

Jammu Kashmir: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी आज चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे अंजी ब्रिज का भी लोकार्पण करेंगे, (Jammu Kashmir) जो केबल स्टेड तकनीक से बना भारत का पहला रेलवे पुल है। ये पुल न केवल कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगा, बल्कि इससे इस इलाके में व्यापार, पर्यटन और विकास को भी बढ़ावा मिलेगा प्रधानमंत्री आज जम्मू-कश्मीर में करीब 46 हजार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं। दोपहर 12 बजे वे कटरा से श्रीनगर के लिए शुरू हो रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन की मदद से अब जम्मू से श्रीनगर का सफर सिर्फ 3 घंटे में तय किया जा सकेगा।

image 65

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में वह यहां के लोगों को बड़ी सौगात देने वाले हैं। चिनाब पुल और अंजी पुल का लोग काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आज उनका सपना पूरा होने जा रहा है। इधर, वंदे भारत ट्रेन में बैठे स्थानीय यात्री बहुत खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं। (Jammu Kashmir) उनका कहना है कि यह ट्रेन सफर को आसान बनाएगी और कश्मीर के विकास में एक बड़ा कदम साबित होगी।

image 66

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले रामबन के संगलदान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी आज चिनाब पुल का उद्घाटन करेंगे और पुल पर जाकर इसका मुआयना भी करेंगे। इसके बाद वे अंजी पुल का भी दौरा करेंगे और उसका उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की नींव रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और देश को समर्पित करेंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें