jaunpur: भतीजी से हुआ चाचा को प्यार, फिर शादी भी रचाई, रिश्तों को तार-तार करती है ये Love Story

Facebook
X
WhatsApp

jaunpur: प्यार करने वाले कभी डरते नहीं, जो डरते हैं वो प्यार करते नहीं, फिल्म का ये गीत कहीं न कहीं दो प्रेमियों के एक होने की राह में जूनून भरने का काम करता है. ये भी कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है. प्यार जाति-धर्म, ऊंच-नींच, काले-गोरे, अमीर-गरीब और उम्र नहीं देखता. प्यार जिसे एक बार हो जाता है तो फिर हो जाता है. वह अपने प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरता है. लेकिन कलयुग में अब प्यार के नाम पर रिश्तों की पवित्रता भी कहीं न कहीं कलंकित हो रही है.

ऐसा इसलिए क्योंकि यूपी के जौनपुर से रिश्तों की पवित्रता को खत्म करने वाला एक मामला सामने आया है. (jaunpur) जहां एक चाचा ने अपनी ही सगी भतीजी से प्यार का इजहार करते हुए मंदिर में शादी कर ली. दोनों के प्यार की जिद के आगे दोनों परिवार भी नतमस्तक हो गए. लिहाजा मंदिर में दोनों परिवारों की मौजूदगी में चाचा-भतीजी की शादी करा दी गई. पूरा मामला मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र की है.

इस गांव के रहने वाला एक चाचा अपनी ही भतीजी को दिल दे बैठा. दोनों एक-दूसरे से तीन साल तक प्रेम संबंध में रहे. लेकिन, दोनों के बीच परिवार ही रोड़ा बन रहा था. फिर क्या दोनों ने एक होने की ठान ली. इसके बाद चाचा ने भतीजी से ही शादी कर ली.

लाख समझाने के बाद भी जब चाचा-भतीजी नहीं माने तो कोतवाली परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई. शादी में दोनों का परिवार भी शामिल हुआ. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल होने पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. शादी के बाद स्टाम्प पेपर पर दोनों की सहमति भी दर्ज की गई. कोतवाली परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में अपनी ही भतीजी से शादी करने के बाद शुभम ने बताया कि वह अपनी भतीजी रिया से पिछले तीन सालों से प्रेम करता है.

गांव वाले इस संबंध के खिलाफ

चाचा-भतीजी की आपस में शादी के बाद गांव के बड़े-बुजुर्ग दांतो तले उंगली दबा रहे है. बस हर कोई घोर कलयुग की दुहाई देकर इस शादी को हिन्दू रीति रिवाज व धर्म के ख़िलाफ़ बता रहा है. दबी जुबान से लोगों का कहना है की हिन्दू धर्म में भतीजी, बेटी के समान होती है. फिर उसके साथ ऐसा सोचना भी पाप होता है. शादी करना तो बड़ी दूर की बात है.

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=53354

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें